फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aamir Khan: क्या फोन की वजह से आमिर खान ने कभी खोया किसी का भरोसा? लवयापा के ट्रेलर लॉन्च में एक्टर का खुलासा

Fri, 10 Jan 2025 11:40 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Loveyapa Trailer Launch: आमिर खान के बेटे जुनैद खान की फिल्म 'लवयापा' का ट्रेलर आज लॉन्च हुआ। इवेंट में मिस्टर परफेक्शनिस्ट में मौजूद रहे, जहां उन्होंने कई दिलचस्प बातें साझा की हैं।
विज्ञापन
1 of 5
आमिर खान - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
आमिर खान के बड़े बेटे जुनैद खान ने बीते वर्ष फिल्म महाराज से ओटीटी पर अभिनय की दुनिया में दस्तक दी। अब वे पहली बार बड़े परदे पर आ रहे हैं फिल्म लवयापा के साथ। इसमें उनकी जोड़ी श्रीदेवी और बोनी कपूर की छोटी बिटिया खुशी कपूर के साथ जमेगी। फिल्म का ट्रेलर आज एक भव्य इवेंट में जारी हुआ, जहां आमिर खान भी मौजूद रहे। इस दौरान उनसे सवाल पूछा गया कि क्या उन्होंने फोन के चक्कर में कभी किसी का भरोसा खोया है?
विज्ञापन

2 of 5
आमिर खान - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
क्या बोले आमिर खान?
फिल्म लवयापा के ट्रेलर में दो प्यार करने वालों के बीच मोबाइल फोन मुसीबत बनकर सामने आता दिखाई दिया है। प्यार, रिश्ते और शादी को लेकर यह फिल्म आज की पीढ़ी की हकीकत दिखाती नजर आई है। एक-दूजे के प्यार में डूबे दो लोगों के फोन जब एक्सचेंज कर दिए जाते हैं तो प्यार के पीछे छिपा धोखे का खुलासा होता है। आज ट्रेलर लॉन्च इवेंट में जब आमिर खान से पूछा गया कि क्या फोन के चक्कर के उन्होंने किसी का यकीन तोड़ा है? इस पर एक्टर ने कहा, 'नहीं! मैं फोन का इतना इस्तेमाल करता ही नहीं हूं'।
विज्ञापन

3 of 5
आमिर खान, कीकू, जुनैद - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
प्यार के मामले में बेटे से लेते हैं सलाह?
एक्टर ने कहा, 'ईमानदारी से बताऊं तो मैं फोन इतना इस्तेमाल करता ही नहीं हूं। मेरा फोन मेरे साथ रहता ही नहीं है, यह किसी और के पास होता है। इसलिए मेरे साथ ऐसा नहीं हुआ। मैं इस तरह की अजीबोगरीब स्थिति में नहीं फंसा। ऐसी खुशकिस्मती मेरे साथ नहीं हुई'। एक्टर से पूछा गया कि क्या आप जुनैद को प्यार के मामले में सलाह देते हैं? इस पर आमिर ने हंसते हुए कहा, 'नहीं, नहीं, मैं प्यार के मामले में सलाह लेता हूं, देता नहीं हूं'। जब पूछा गया कि हाल-फिलहाल में अगर कुछ मिली हो सलाह जुनैद से?  इस पर आमिर ने कहा कि क्या ही अजीब सवाल पूछा जा रहा है।

4 of 5
आमिर खान - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
लव के मूड में नहीं आमिर खान
आमिर खान ने आगे कहा, 'मैं इस वक्त कोई लव एडवाइज नहीं ले रहा हूं। मैं बहुत खुश हूं और लव के मूड में नहीं हूं। अभी फिल्म देखेंगे तो शायद आ जाएंगे लव के मूड में'। इस मौके पर जुनैद से पूछा गया कि क्या उनकी गर्लफ्रेंड है या वो अपनी होने वाली गर्लफ्रेंड के साथ अपना फोन शेयर करेंगे?

ये खबर भी पढ़ें:
Game Changer Review: ‘आरआरआर’ वाला जादू दोहराने से चूके राम चरण, भ्रष्टाचार की एक और कहानी लाए निर्देशक शंकर
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
जुनैद खान - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
जुनैद खान फोन का करते हैं कितना इस्तेमाल?
इस पर एक्टर ने कहा, 'मैं बहुत फोन ज्यादा इस्तेमाल नहीं करता। मेरे दोस्त भी इससे परेशान रहते हैं। अभी तक पापा के न्यू ईयर मैसेज का भी रिप्लाई नहीं किया है। इसलिए किसी के साथ फोन शेयर करने में सहज हूं'। इस पर आमिर खान ने कहा, 'हम लोग सीधे लोग हैं भाई'।

ये खबर भी पढ़ें:
Dua Lipa: लॉस एंजलिस के जंगल में लगी आग को लेकर सिंगर दुआ लीपा की इमोशनल पोस्ट, खुद से जुड़ा अपडेट दिया
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें