फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इस फिल्म के लिए आमिर खान ने क्यों मांगी थी दर्शकों से माफी? अब बताई अंदर की बात

Tue, 19 Nov 2019 06:13 PM IST
Avinash Pal एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
आमिर खान - फोटो : सोशल मीडिया
बॉलीवुड के मिस्टर परफेक्शनिस्ट आमिर खान अपनी आगामी फिल्म 'लाल सिंह चड्ढा' को लेकर सुर्खियों में हैं। फिल्म का कुछ पोस्टर सोशल मीडिया पर रिलीज हो चुके हैं और साथ ही फैंस उन्हें काफी पसंद भी कर रहे हैं। वहीं आमिर ने भी धीरे-धीरे से फिल्म का प्रमोशन शुरू कर दिया है। इस बीच एक इंटरव्यू के दौरान आमिर खान ने फिल्म ठग्स ऑफ हिंदोस्तान के बारे में बात की।
विज्ञापन

2 of 5
Thugs Of Hindostan
दरअसल नवंबर 2018 में आमिर खान, अमिताभ बच्चन, कटरीना कैफ और फातिमा सना शेख स्टारर फिल्म ठग्स ऑफ हिंदोस्तान रिलीज हुई थी। एक तरफ जहां फिल्म दर्शकों को कुछ खास पसंद नहीं आई तो वहीं फिल्म बॉक्स ऑफिस पर भी कोई बड़ा कारनामा दिखाने में नाकाम हुई। ऐसे में आमिर ने दर्शकों से उस फिल्म के लिए माफी भी मांगी थी, लेकिन अब आमिर ने उस माफी की वजह साफ कर दी है।
विज्ञापन

3 of 5
Aamir Khan - फोटो : Amar Ujala, Mumbai
बातचीत में आमिर खान ने कहा कि पहले एक साल में एक फिल्म रिलीज हो जाती थी लेकिन अब ये भी धीरे-धीरे कम हो रहा है। ठग्स ऑफ हिंदोस्तान 2018 में रिलीज हुई थी और अब लाल सिंह चड्ढा 2020 की क्रिसमस पर रिलीज होगी। यानी करीब दो साल में एक फिल्म।

4 of 5
Aamir Khan - फोटो : Amar Ujala, Mumbai
ठग्स ऑफ हिंदोस्तान की असफलता की जिम्मेदारी खुद आमिर खान ने ली थी। इस पर आमिर खान ने कहा कि, 'मैं हमेशा अपने काम की जिम्मेदारी लेता हूं, लेकिन पिछले 18- 19 साल से मेरी ऐसी कोई फिल्म नहीं रिलीज हुई जो दर्शकों को पसंद न आई हो। इसके साथ ही इस फिल्म (ठग्स ऑफ हिंदोस्तान) का लंबे वक्त तक सभी ने इंतजार किया था। इससे लोगों की उम्मीदें बढ़ गई थीं। लेकिन मैं सभी से माफी मांगता हूं, जो मैं उनकी उम्मीदों पर खरा नहीं उतरा।'
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
आमिर खान - फोटो : मुंबई टीम, अमर उजाला
एक तरफ जहां आमिर खान साल और दो साल में एक फिल्म करते हैं तो वहीं कई ऐसे अभिनेता हैं जो एक साल में ही दो-तीन फिल्में करते हैं। इस पर आमिर खान कहते हैं कि, 'जब मैं देखता हूं कि मेरे साथ अच्छा काम कर रहे हैं तो मुझे खुशी होती है। उनकी फिल्मों को मैं भी बतौर दर्शक देखता हूं। हम सब अपने आप में अलग हैं, तो किसी और का अधिक फिल्में करना मुझ पर कोई असर नहीं डालता।'

पढ़ें: रोहमन से पहले इन 10 लोगों के साथ जुड़ा सुष्मिता का नाम, बिना शादी के हैं दो बेटियों की मां
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें