फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जब सुपरस्टार ने आसमान पर पहुंचा दिया अपने दोस्त को, कृष्ण-सुदामा सी आमिर और अमीन की कहानी

Sat, 06 Mar 2021 05:27 PM IST
अमरीन हुसैन अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
विज्ञापन
1 of 5
आमिर खान, अमीन हाजी - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

20 साल पहले रिलीज हुई फिल्म ‘लगान’ अगर आपको याद हो तो इसका वह ढोल बजाने वाला किरदार बाघा भी आपको शायद याद ही होगा। आमिर खान और उनके जिगरी दोस्त आशुतोष गोवारिकर की ये फिल्म ऑस्कर तक हो आई। फिल्म की मेकिंग की तमाम कहानियां हैं, लेकिन इस फिल्म से शुरू हुई एक कहानी ऐसी भी है जो इस महीने सिनेमाघरों में पहुंचेगी। ये कहानी है एक सुपरस्टार और एक संघर्षशील अभिनेता की। ये कहानी है दोस्ती में अपने दोस्त को फर्श से अर्श पर पहुंचा देने की।

विज्ञापन

2 of 5
अमीन हाजी और करीम हाजी - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
कृष्ण जब द्वारकाधीश बने तो सुदामा उनसे मिलने पहुंचे थे। अपनी भाभी के हाथों के तंदुल खाकर कृष्ण ने सुदामा को बिना मांगे सब कुछ दे दिया था। ऐसी ही इस जमाने के कृष्ण और सुदामा की कहानी है, आमिर खान और अमीन हाजी की दोस्ती की कहानी। अमीन हाजी और करीम हाजी दो जुड़वां भाई हैं। फिल्मों और टेलीविजन पर खूब साथ दिखते रहे हैं। दोनों का अच्छा नेटवर्क है और दोनों का अच्छा काम भी है।
विज्ञापन

3 of 5
कुणाल कपूर - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
लेकिन, अमीन हाजी के किस काम को आमिर ने दिल से लगा लिया, ये शायद आज अमीन से पूछे तो वह बता नहीं पाएंगे। आमिर अपनी पत्नी किरण राव के साथ अब भी ईद पर उनके घर आते हैं। मोहल्ला पूरा जान जाता है उस दिन कलयुग की इस कृष्ण और सुदामा की कहानी के बारे में। अमीन हाजी को सुदामा की तरह इस दोस्ती में मिली है एक फिल्म जिसने उनके निर्देशक बनने के सपने को पूरा किया है। अमीन हाजी अरसे तक अपनी फिल्म को लेकर यहां वहां भटकते रहे, फिर आमिर को इसका पता चला तो उन्होंने वह कर दिया जो एक सच्चा दोस्त अपने दोस्त के लिए करता है।

4 of 5
आमिर खान, एली अवराम, कुणाल कपूर - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
अमीन हाजी की ये फिल्म टी सीरीज ने बनाई है। टी सीरीज के मालिक भूषण कुमार उन दिनों अपने पिता गुलशन कुमार की बायोपिक के लिए आमिर खान की परिक्रमा किया करते थे। आमिर ने उन्हें अमीन हाजी वाली कहानी पकड़ा दी और कहा इस पर फिल्म शुरू करो फिर आगे बात करते हैं। गुलशन कुमार की बायोपिक अब शुरू ही होना चाहती है और उसके पहले अमीन हाजी की फिल्म रिलीज के लिए तैयार है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
कोई जाने न फिल्म में कुणाल कपूर - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
आमिर खान ने सिर्फ ये फिल्म बनाने में ही अमीन की मदद नहीं की है बल्कि उन्होंने इस फिल्म में मुफ्त में काम भी किया है। ‘कोई जाने ना’ नामक इस फिल्म के हीरो कुणाल कपूर हैं, लेकिन आमिर के नाम के सहारे फिल्म ने आधी वैतरणी पार कर ली है। बुधवार को फिल्म का एक गाना रिलीज होने वाला है। उसी गाने में ये कहानी पहली बार दुनिया के सामने आएगी, लेकिन आपको तो पता ही है कि आपने सबसे पहले ये कहानी यहां पढ़ी, ‘अमर उजाला’ के पेज पर।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें