फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लता मंगेशकर ने रानू मंडल को दी बड़ी नसीहत, कहा- 'गायकी में मेरी परछाई न बनो, ऑरिजिनल रहो वरना...

Wed, 04 Sep 2019 06:54 PM IST
Avinash Pal एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
रानू मंडल और लता मंगेशकर - फोटो : सोशल मीडिया
रानू मंडल गाना गाकर रातों-रात सोशल मीडिया स्टार बन गई थीं। इसके बाद से रानू से किस्मत ही बदल गई और रानू ने हिमेश रेशमिया के लिए भी एक गाना रिकॉर्ड किया। लेकिन अब उस सिंगर ने रानू को एक नसीहत दी है जिनका गाना उन्होंने गाया था। दरअसल रानू को खुद लता मंगेशकर ने एक बड़ी नसीहत दी है। 

विज्ञापन

2 of 5
रानू मंडल - फोटो : सोशल मीडिया
'एक प्यार का नगमा' गाना गाकर सोशल मीडिय पर फेमस हुईं रानू मंडल हिमेश रेशमिया के लिए एक से अधिक गाने रिकॉर्ड कर चुकी हैं। इसके साथ ही ऐसा बताया जा रहा है कि कई और बड़े ऑफर्स भी उनके पास हैं। सफलता का स्वाद चख रहीं रानू पर लता मंगेशकर ने रिएक्ट किया है।
विज्ञापन

3 of 5
lata mangeshkar
एक इंटरव्यू में लता मंगेशकर ने रानू मंडल के बारे में बात करते हुए कहा- अगर मेरे नाम और काम से किसी का भला होता है तो मैं अपने आप को खुशकिस्मत समझती हूं। लेकिन मेरे मुताबिक नकल करने से आपको लंबे वक्त तक सफलता नहीं मिल सकती है। 

4 of 5
lata mangeshkar
इसके आगे लता कहती हैं- 'किशोर दा, मोहम्मद रफी, आशा भोसले और मुकेश के गाने गाकर आकांक्षी गायकों को कुछ समय के लिए अटेंशन मिलती है लेकिन यह ज्यादा समय तक नहीं रहता है।' वहीं आगे म्यूजिक शो में आने वाले कंटेस्टेंट्स के बारे में भी लता ने कहा- 'कई बच्चे मेरे गाने बहुत ही खूबसूरती से गाते हैं लेकिन कितनों को उनकी पहली सफलता के बाद याद रखा गया होगा। मैं सिर्फ सुनिधि चौहान और श्रेया घोषाल को जानती हूं।'
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
लता मंगेशकर - फोटो : YouTube
इंटरव्यू में लता ने अपनी बात रखते हुए आगे कहा- सभी सिंगर्स के एवरग्रीन गाने गाओ लेकिन खुद की भी तलाश जरूर करो। गायक को अपना गाना ढूंढ़ना चाहिए। लता जी ने अपनी बहन आशा भोसले का उदाहरण देते हुए कहा-  अगर आशा अपने स्टइल में गाने की जिद नहीं करती तो वह मेरी परछाई बनकर रह जाती है। वह इस बात का सबसे बड़ा उदाहरण है कि व्यक्ति की प्रतिभा उसे कितनी दूर तक ले जा सकती है। इसलिए कहती हूं - ऑरिजिनल रहो। 

पढ़ें: फिल्मों में काम के बदले लड़कियों से ऐसी डिमांड करते थे शक्ति कपूर, स्टिंग ऑपरेशन में हुआ था खुलासा
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें