बॉलीवुड के मिस्टर परफेक्शनिस्ट आमिर खान का एक सोशल मीडिया पोस्ट वायरल हो रहा है। इस पोस्ट में आमिर खान ने सभी से माफी मांगी है। पोस्ट पर आमिर के माफी मांगते ही सोशल मीडिया यूजर्स तेजी से कमेंट कर रहे हैं और उन्हें उनकी गलतियां गिना रहे हैं।
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 5
Aamir Khan
- फोटो : amar ujala mumbai
दरअसल आमिर खान ने अपने पोस्ट में लिखा- 'मिच्छामी दुक्कड़म, 'अगर मैंने कभी किसी को भी जानबूझकर और अनजाने में कोई दर्द दिया हो या दिल दुखाया हो तो मैं आपसे सिर झुकाकर और हाथ जोड़कर माफी मांगता हूं। कृप्या मुझे क्षमा करें।'
बता दें कि मिच्छामी दुक्कड़म एक बंगाली शब्द है, जिसे सावर्जनिक तौर पर माफी मांगने के लिए इस्तेमाल किया जाता है। गौरतलब है कि 'मिच्छामी दुक्कड़म एक बंगाली पारंपरिक त्योहार है, जिसमें हर व्यक्ति सावर्जनिक तौर पर माफी मांगता है। ऐसे में इसी परंपरा को निभाते हुए आमिर खान ने ये ट्वीट किया है।
4 of 5
Aamir Khan
- फोटो : instagram
आमिर खान के पोस्ट पर सोशल मीडिया यूजर्स अलग अलग मुद्दों पर कमेंट कर रहे हैं और अधिकतर पर उनके रिएक्शन मांग रहे हैं। एक यूजर ने एक वीडियो पोस्ट करते हुए आमिर से कश्मीर के बारे में उनकी राय पूछी है।
वहीं एक और यूजर ने नए यातायात नियमों का जिक्र किया है और उस पर आमिर खान की राय के बारे में पूछा है। हालांकि ऐसा नही है कि आमिर के इस पोस्ट पर सिर्फ सीरियस इश्यूज के बारे में ही बात हो रही है। बल्कि कुछ लोग मजाकिया कमेंट भी कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा- ठग्स ऑफ हिंदोस्तान के टिकट के पैसे लौटा दो।