बॉलीवुड के सुपरस्टार खान यानि कि आमिर खान आज अपना 53 वां बर्थडे सेलिब्रेट कर रहे हैं। इस खास मौके पर आमिर ने अपने फैंस को एक खास तोहफा दिया हैं। फिल्म 'कयामत से कयामत तक' से बतौर एक्टर अपने फिल्मी करियर की शुरुआत करने वाले आमिर खान के फैंस की लिस्ट काफी लंबी है। आमिर अपनी निजी जिंदगी को सोशल मीडिया से दूर रखते हैं। ट्विटर पर उनके 22 मिलियन से भी ज्यादा फॉलोअर्स हैं।
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 4
aamir khan
लेकिन अपने फैंस को नया तोहफा देते हुए आमिर खान ने जन्मदिन के मौके पर इंस्टाग्राम अकाउंट बनाया है। हालांकि उन्होंने अभी तक कोई पोस्ट नहीं किया है, लेकिन इंस्टाग्राम पर आते ही उनके फॉलोअर्स की संख्या 23 लाख हो गई है।
विज्ञापन
3 of 4
Aamir Khan
इस कड़ी में साउथ के सुपरस्टार रजनीकांत ने भी हाल ही में अपना इंस्टाग्राम अकाउंट बनाया है और देखते ही देखते उनके फॉलोअर्स की संख्या लाखों में पहुंच गई है। आमिर का जन्म 14 मार्च 1965 को मुंबई में हुआ था। उनका पूरा नाम मोहम्मद आमिर हुसैन खान है।
साथ ही आपको बता दें कि आमिर की हाल ही में आई दो फिल्में दंगल और सीक्रेट सुपरस्टार ने चीन के बॉक्स पर आग लगा कर रख दी। दरअसल, वहां इन दोनों फिल्मों ने कमाई के सारे रिकॉर्ड डाले। चीन में आमिर की पॉपुलैरिटी को देखते हुए चाइनीज मोबाइल कंपनी वीवो ने उन्हें एंबेसडर बना लिया है। बता दें कि भारत में इस कंपनी के एंबेसडर रणवीर सिंह हैं।