फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बर्थडे पर आमिर खान ने फैंस को दिया बड़ा सरप्राइज, 12 घंटे में मिला ये रिएक्शन

Wed, 14 Mar 2018 10:10 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
Aamir Khan
बॉलीवुड के सुपरस्टार खान यानि कि आमिर खान आज अपना 53 वां बर्थडे सेलिब्रेट कर रहे हैं। इस खास मौके पर आमिर ने अपने फैंस को एक खास तोहफा दिया हैं। फिल्म 'कयामत से कयामत तक' से बतौर एक्टर अपने फिल्मी करियर की शुरुआत करने वाले आमिर खान के फैंस की लिस्ट काफी लंबी है। आमिर अपनी निजी जिंदगी को सोशल मीडिया से दूर रखते हैं। ट्विटर पर उनके 22 मिलियन से भी ज्यादा फॉलोअर्स हैं।
विज्ञापन

2 of 4
aamir khan
लेकिन अपने फैंस को नया तोहफा देते हुए आमिर खान ने जन्मदिन के मौके पर इंस्टाग्राम अकाउंट बनाया है। हालांकि उन्होंने अभी तक कोई पोस्ट नहीं किया है, लेकिन इंस्टाग्राम पर आते ही उनके फॉलोअर्स की संख्या 23 लाख हो गई है।
विज्ञापन

3 of 4
Aamir Khan
इस कड़ी में साउथ के सुपरस्टार रजनीकांत ने भी हाल ही में अपना इंस्टाग्राम अकाउंट बनाया है और देखते ही देखते उनके फॉलोअर्स की संख्या लाखों में पहुंच गई है। आमिर का जन्म 14 मार्च 1965 को मुंबई में हुआ था। उनका पूरा नाम मोहम्मद आमिर हुसैन खान है। 
विज्ञापन

4 of 4
aamir khan
साथ ही आपको बता दें कि आमिर की हाल ही में आई दो फिल्में दंगल और सीक्रेट सुपरस्टार ने चीन के बॉक्स पर आग लगा कर रख दी। दरअसल, वहां इन दोनों फिल्मों ने कमाई के सारे रिकॉर्ड डाले। चीन में आमिर की पॉपुलैरिटी को देखते हुए चाइनीज मोबाइल कंपनी वीवो ने उन्हें एंबेसडर बना लिया है। बता दें कि भारत में इस कंपनी के एंबेसडर रणवीर सिंह हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें