फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आमिर खान ने अपनी फिल्म में कटरीना को दिया इतना छोटा रोल, आखिर क्या है मामला?

Mon, 22 Jan 2018 01:46 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
फिल्म 'टाइगर जिंदा है' में शानदार एक्शन सीन्स करने वाली बोल्ड एक्ट्रेस कटरीना कैफ जल्द ही आमिर खान की फिल्म 'ठग्स ऑफ हिंदोस्तां' में नजर आने वाली हैं। कुछ दिन पहले ही उनके किरदार का फर्स्ट लुक भी जारी किया गया था। इसमें वह काफी बोल्ड एंड हॉट दिखाई दे रही थीं। उसके बाद से ही फिल्म में कटरीना के रोल को लेकर चर्चा तेज हो गई है। सूत्रों के मुताबिक फिल्म में कटरीना का रोल काफी छोटा है। उन्हें फिल्म में उनकी को-एक्ट्रेस फातिमा सना शेख से भी छोटा रोल दिया गया है। आखिर ऐसा क्यों किया गया है? क्या आमिर खान को कटरीना से ज्यादा फातिमा पसंद आ रही हैं।

पढ़ेंः सेक्स एजुकेशन पर बड़ा खुलासा कर सनी लियोन बोलीं- मां-बाप से सीख लेना
विज्ञापन

2 of 4
आपको बता दें कि इस फिल्म में कटरीना के अलावा एक्टर आमिर खान, अमिताभ बच्चन और फातिमा सना शेख लीड रोल में नजर आएंगे। वहीं एक इंटरव्यू में आमिर ने ही कहा था कि कटरीना फिल्म में लीड रोल नहीं कर रही हैं जिसके बाद से ये खबरें आनी शुरू हो गई थीं।
विज्ञापन

3 of 4
वहीं इस पूरे मामले में कटरीना का कहना है कि इससे कोई फर्क नहीं पड़ता है और बिना वजह ड्रामा क्रिएट करने की कोशिश न करें। उन्हें इस फिल्म प्रोजेक्ट से जुड़कर काफी खुशी है। फिर चाहे अमिताभ बच्चन हों या आमिर खान या फिर फातिमा सभी इस फिल्म को लेकर काफी उत्साहित हैं। ये फिल्म आमिर और विक्टर की है। वह जब चाहेंगे तब फिल्म से जुड़ी बातों पर से पर्दा उठाएंगे।

पढ़ेंः अवॉर्ड समारोह में ऐसी ड्रेस पहनकर जा पहुंची मिस इंडिया यूनिवर्स, इंस्टाग्राम पर हुईं ट्रोल
विज्ञापन

4 of 4
आपको बता दें कि फातिमा को बॉलीवुड इंडस्ट्री में कटरीना कैफ का हमशक्ल भी माना जाता है। उनकी कई तस्वीरों में वह कटरीना जैसी ही नजर आती हैं। फिल्म में जैकी श्रॉफ और शशांक अरोड़ा भी अहम किरदार में नजर आएंगे। यह फिल्म 8 नवंबर 2018 को रिलीज हो सकती है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें