फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आमिर खान और 'दंगल' गर्ल' को नहीं पता भारतीय महिला क्रिकेट टीम की कप्तान का नाम

Mon, 16 Oct 2017 07:58 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नोएडा
विज्ञापन
1 of 6
भले ही हमारा राष्ट्रीय खेल हॉकी हो, लेकिन क्रिकेट हर भारतवासी की रग-रग में बसता है। बच्चों से लेकर बुढ़े और सेलिब्रिटिज से लेकर आम आदमी सभी इस देश के सबसे लोकप्रिय खेल के दीवानें हैं।
विज्ञापन

2 of 6
लेकिन ये दुर्भाग्य ही है कि जितनी शोहरत और चाहत भारतीय पुरुष क्रिकेट टीम को मिलती है वो भारतीय महिला क्रिकेट टीम को नहीं मिल पाती। आलम तो ये है कि हमें भारतीय महिला क्रिकेट टीम की कप्तान तक का नाम याद नहीं रहता।
विज्ञापन

3 of 6
दरअसल, कुछ दिनों पहले हैदराबाद में भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच हुए तीसरे टी-20 मैच में अभिनेता आमिर खान और जायरा वसीम अपनी आगामी फिल्म 'सीक्रेट सुपरस्टार' के प्रमोशन के लिए पहुंचे थे।

4 of 6
इस दौरान एंकर जतिन सप्रू ने आमिर से क्रिकेट से जुड़े अनेक सवाल पूछे। जब आमिर से महिला क्रिकेट टीम की कप्तान का नाम पूछा गया तो उन्होंने कहा, नाम मुझे पता है लेकिन इस समय याद नहीं आ रहा। जिसके बाद वीरेंद्र सहवाग ने भी उन्हें कई हिंट्स देने की कोशिशें की। लेकिन बावजूद इसके वो सही जवाब दे पाए।
विज्ञापन

5 of 6
Aamir Khan
जायरा ने भी यह स्वीकार किया कि उन्हें महिला टीम की कप्तान का नाम नहीं पता है। इस मामले में इन्हें हिंट भी दी गई, लेकिन इसके बावजूद ये दोनों महिला क्रिकेट कप्तान का नाम नहीं बता पाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
मिताली का 'राज' - फोटो : SELF
सप्रू ने उन्हें मिताली राज के बारे में अवगत कराया। जब आमिर से यह पूछा गया कि किस क्रिकेटर के स्टाइल को सबसे ज्यादा फॉलो किया जाता है तो उन्होंने विराट कोहली का नाम लिया। जायरा ने भी कहा कि वे कोहली को पसंद करती हैं। चाहे उनके खेलने का अंदाज हो या उनका एटीट्यूड। उन्हें विराट बहुत अच्छे लगते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें