फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टीवी पर रिलीज की हुई आमिर खान की फिल्म 'रूबरू रोशनी', यूजर बोले- देखकर रोना आ गया

Sun, 27 Jan 2019 03:00 PM IST
Mishra Mishra एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
आमिर खान - फोटो : सोशल मीडिया
बॉलीवुड के मिस्टर परफेक्शनिस्ट आमिर खान (Aamir Khan) जब भी कोई काम करते हैं तो पूरी लगन और जज्बे के साथ करते हैं। उनके काम करने का तरीका दूसरे स्टार्स से बिलकुल अलग है। फिल्मों को लेकर वह अलग-अलग तरह के प्रयोग करते रहते हैं। इस बार आमिर ने ऐसा प्रयोग किया है जो आज तक बॉलीवुड में किसी ने नहीं किया।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
आमिर खान - फोटो : सोशल मीडिया
आमिर खान और उनकी पत्नी किरण राव के प्रोडेक्शन हाउस में बनी फिल्म 'रूबरू रोशनी' रिलीज हो गई है। इस फिल्म को आमिर ने स्टार प्लस और हॉटस्टार पर रिलीज किया है। ऐसा हिंदी सिनेमा के इतिहास में पहली बार हुआ है, जब किसी फिल्म को सिनेमा हॉल की जगह टीवी पर रिलीज किया गया हो। 
विज्ञापन

3 of 5
Aamir khan
आमिर खान की इस फिल्म को लेकर दर्शक भी उत्साहित हैं। फिल्म की रिलीज के बाद इस यूजर्स के रिएक्शन भी आ रहे हैं। एक यूजर ने लिखा- रूबरू रोशनी को देखते हुए, ऐसा लगा जिसे शब्दों में नहीं बताया जा सकता। वहीं एक यूजर ने लिखा, 'फिल्म को देखते हुए मैं रोने लगा, मैं अपने आंसू रोक नहीं पाया।'

देखें ट्वीट...
 


 

 

4 of 5
aamir khan
एक यूजर ने लिखा- 'रूबरू रोशनी' देखने के बाद मैं समझ गया कि इस दुनिया में माफी से बड़ा कुछ नहीं है। मैं अपने जीवन में माफ करने की कला को आत्मसात करने की कोशिश करूंगा। वहीं एक यूजर ने लिखा, 'एक जीवन भर का एक अनुभव है। ऐसी फिल्में बार-बार नहीं बनाई जा सकती हैं। आमिर खान साबित कर दिया कि उन्हें परफेक्शनिस्ट क्यों कहा जाता है।'

देखें टवीट...
 


 

 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
aamir khan
इस फिल्म को लेकर आमिर ने अमर उजाला से खास बातचीत में कहा था, 'हमको फिल्म सिनेमाघरों में रिलीज इसलिए नहीं करनी थी क्योंकि इस फिल्म को बनाने का जो मेरा मकसद है, वह थोड़ा अलग है। फिल्म की जो थीम है, वह हम सब के लिए बहुत जरूरी है। मुझे लगा कि यह फिल्म मुझे टीवी पर दिखानी चाहिए, क्योंकि जब फिल्म सिनेमाघरों में लगती है तो सब लोग इसे देख नहीं पाते हैं और मैं चाहता हूं कि ज्यादा से ज्यादा लोग इस फिल्म को देखें। हालांकि, यह बात सच है कि इसे बनाते समय यह तय नहीं था कि फिल्म सीधे टेलीविजन पर ही रिलीज होगी।'
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें