फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लॉकडाउन में आमिर खान की बेटी इरा को मिला अपना क्वारंटीन साथी, इंस्टाग्राम पर साझा की तस्वीर

Sun, 24 May 2020 12:16 AM IST
Mishra Mishra एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
आमिर खान और इरा खान - फोटो : amar ujala mumbai
बॉलीवुड अभिनेता आमिर खान की बेटी इरा खान किसी न किसी वजह से खबरों में बनी रहती हैं। सोशल मीडिया पर भी इरा काफी एक्टिव हैं। लॉकडाउन की वजह वो अपना सारा वक्त घर पर ही बिता रही हैं। इरा ने अपने क्वारंटीन साथी के साथ एक तस्वीर साझा की है।
विज्ञापन

2 of 5
इरा खान और आजाद खान - फोटो : Social Media
दरअसल इरा ने अपने छोटे भाई आजाद खान को अपना क्वारंटीन साथी बताया है। दोनों भाई बहन एक-दूसरे से काफी घुले-मिले हैं। इस तस्वीर में इरा और आजाद बहुत क्यूट लग रहे हैं। दोनों की केमिस्ट्री देखते ही बन रही है। 
विज्ञापन

3 of 5
इरा खान और आजाद खान - फोटो : Social Media
ब्लैक एंड व्हाइट तस्वीर में इरा पोज दे रही हैं, जिनमें उनके होंठ गहरे लाल रंग के नजर आ रहे हैं। वहीं, आजाद ने मुंह पर हाथ रखा हुआ है। ऐसा लग रहा है कि वो अपने बहन के होंठ देखकर चौंकने वाला एक्सप्रेशन दे रहे हैं। बता दें कि इस तस्वीर के लिए इरा ने फिल्टर का इस्तेमाल किया है।
 

4 of 5
इरा खान - फोटो : social media
बता दें कि इरा खान, आमिर खान की पहली पत्नी रीना दत्ता की बेटी हैं। वहीं, आजाद उनकी दूसरी पत्नी किरण राव के बेटे हैं। इरा और आजाद का बॉन्ड काफी स्पेशल है और दोनों की सोशल मीडिया पर कई तस्वीरें वायरल हो चुकी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
इरा खान - फोटो : सोशल मीडिया
याद दिला दें कि बीते दिनों आमिर खान के करीबी असिस्टेंट अमोस पॉल के निधन पर इरा ने एक भावुक पोस्ट लिखा था। इरा ने लिखा था, 'RIP, शुक्रिया मुझे कॉफी बनाना सिखाने के लिए और हमारे साथ खेलने के लिए। साथ ही मुझे यह सिखाने के लिए की एक अच्छी पैकिंग कैसे होती है। सोचा नहीं था कि आप हमारे आस-पास नहीं होंगे। दिग्गज मरते नहीं है'। 

मोहित बघेल के निधन की खबर सुनकर टूट गए रोहन मेहरा, लिखा- हो सके तो लौट आओ दोस्त

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें