मोहित बघेल और रोहन मेहरा
- फोटो : Social Media
रोहन मेहरा ने मोहित बघेल की कई तस्वीरें साझा करते हुए इंस्टाग्राम पर एक भावुक पोस्ट लिखा है। रोहन ने लिखा, 'मेरा एकमात्र दोस्त जिस पर मैं भरोसा कर सकता था वो हमेशा के लिए चला गया है। यह अविश्वसनीय और दिल तोड़ने वाला है। मुझे अभी भी याद है कि जब हम अपनी फिल्म युवा की शूटिंग के दौरान सात साल पहले पहली बार मिले थे तो हम कैसे घुलमिल गए थे।'