फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बॉलीवुड में एंट्री करते ही जाह्नवी-सारा के लिए खतरा बन जाएंगी आमिर खान की बेटी, ऐसे कर रहीं तैयारी

Thu, 17 Jan 2019 01:36 PM IST
भावना शर्मा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
ira khan
आमिर खान की बेटी इरा खान इन दिनों अपना काफी वक्त जिम में गुजार रही हैं। चर्चा है कि आमिर खान अपनी बेटी के करियर को लेकर काफी सोच-विचार कर रहे हैं। यह भी कहा जा रहा है कि इरा हिंदी सिनेमा में एंट्री करना चाहती हैं और इसके लिए खुद को तैयार कर रही हैं। 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
इरा
इरा खान को इसके लिए आमिर से ग्रीन सिगनल का इंतजार है। इरा खान आमतौर पर फिल्मी पार्टियों और कार्यक्रमों से दूर ही रहती रही हैं। लेकिन, पिछले साल ठग्स ऑफ हिंदोस्तान के फ्लॉप होन के बाद से वह अपने दोस्तों के साथ खूब दिखाई दे रही हैं और उनकी फिल्मी कलाकारों और फिल्म निर्माताओं से मेल मुलाकातें भी बढ़ी हैं। 
विज्ञापन

3 of 5
इरा
अपने पिता आमिर खान के अलावा सलमान खान के साथ भी उनकी तस्वीरें इन दिनों खूब वाइरल हो रही हैं। सूत्र बताते हैं कि सलमान खान इन दिनों इंडस्ट्री के पुराने सितारों के बीच वैसे ही मशहूर हो रहे हैं जैसे कॉरपोरेट हाउसेज में मोटिवेशनल सेशन्स करने वाले स्पीकर्स होते रहे हैं। 

4 of 5
इरा
सलमान की सलाह शाहरुख और आमिर ध्यान से सुनते हैं और उनके कहे पर अमल भी करते हैं। इरा खान की हाल के दिनों की ये सक्रियता भी इसी का नतीजा है। आमिर की पहली पत्नी रीना दत्ता की बेटी इरा खान ने हाल के दिनों में दूसरे फिल्मी सितारों के बेटे बेटियों से भी खूब मिलना जुलना शुरू किया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
इरा खान
शाहरुख खान की बेटी सुहाना से इरा खान की इस बारे में बातचीत भी होती रही है। साल 2018 में बोनी कपूर और श्रीदेवी की बेटी जान्हवी कपूर के अलावा सैफ अली खान और अमृता सिंह की बेटी सारा अली खान की भी हिंदी सिनेमा में एंट्री हो चुकी है। इस साल चंकी पांडे की बेटी अनन्या पांडे की एंट्री तय है। कुछ और बड़े कलाकारों के बच्चे भी कतार में हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें