फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ira Khan-Nupur: वायरल हुआ आयरा-नुपुर का रोमांटिक वीडियो, इंगेजमेंट रिंग फ्लॉन्ट करती नजर आईं आमिर की लाडली

Mon, 03 Oct 2022 03:44 PM IST
वर्तिका तोलानी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
आयरा खान - फोटो : सोशल मीडिया

बॉलीवुड अभिनेता आमिर खान की बेटी आयरा खान आए दिन सुर्खियों में बनी रहती हैं। बता दें कि आयरा खान ने अब तक फिल्मों की दुनिया में कदम नहीं रखा है, लेकिन वह अक्सर अपने रिलेशनशिप की वजह से चर्चाओं का विषय बनी रहती हैं। दरअसल, आयरा अपने रिश्ते को लेकर काफी ओपन रहती हैं। वह, बॉयफ्रेंड नुपुर शिखर के साथ सोशल मीडिया पर तस्वीरें भी पोस्ट करती रहती हैं। हालांकि, इस बार सुर्खियां बटोरने की वजह आयरा की इंगेजमेंट रिंग है।

विज्ञापन

2 of 4
आयरा खान - फोटो : सोशल मीडिया
बता दें कि हाल ही में नुपुर ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें आयरा अपनी इंगेजमेंट रिंग फ्लॉन्ट करती दिख रही हैं। रील में नुपुर ने आयरा को अंगूठी पहनाने से लेकर अपनी गर्लफ्रेंड के साथ बिताए हुए ढेर सारे पलों को दिखाने की कोशिश की है। वीडियो में दोनों एक-दूसरे को किस करते तो कभी साइकलिंग और कभी गार्डन में साथ झूलते हुए नजर आ रहे हैं। Viral Video: एयरपोर्ट पर करीना के साथ हुई बदसलूकी, फैन ने बांहें फैलाकर की थामने की कोशिश, घबराईं अभिनेत्री

विज्ञापन

3 of 4
आयरा खान - फोटो : सोशल मीडिया
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में नुपुर शिखरे, अपने घुटनों पर बैठकर आयरा खान को प्रपोज करते दिखाई दे रहे हैं। वीडियो देख साफ पता चल रहा है कि एक एथलेटिक इवेंट में नुपुर, सबके सामने आयरा से अंगूठी पहनाने की इजाजत मांगते हैं। जिसके बाद आयरा 'यस' कहती हैं और नुपुर उन्हें रिंग पहना देते हैं। OTT This Week: इस हफ्ते रिलीज हो रहीं ये फिल्में और सीरीज, अक्षय से माधुरी दीक्षित तक ओटीटी पर बिखेरेंगे जलवा
विज्ञापन

4 of 4
आयरा खान - फोटो : सोशल मीडिया
गौरतलब है कि 22 सितंबर को नुपुर शिखरे और आयरा खान ने इंगेजमेंट की थी। मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो नुपुर शिखरे, पेशे से फिटनेस ट्रेनर हैं। वह, बड़े-बड़े सेलिब्रिटीज को ट्रेनिंग देते हैं। बताया जाता है कि नुपुर एक समय पर आमिर खान के भी फिटनेस ट्रेनर रह चुके हैं। इसके नुपुर एक स्टेट लेवल टेनिस प्लेयर भी रह चुके हैं। Falguni Pathak-Hrithik Roshan: फाल्गुनी पाठक संग ऋतिक ने किया शानदार गरबा, वीडियो देख फैंस बोले- आग लगा दी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें