फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कौन है वो लड़का जिस पर आया आमिर खान की बेटी का दिल, तस्वीरें शेयर की तो मचा तहलका

Wed, 27 Mar 2019 08:07 PM IST
विजय जैन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 7
mishal kriplani
आमिर खान की बेटी इरा खान लाइम लाइट से दूर रहती हैं लेकिन हाल ही में अपनी एक फोटो को लेकर सुर्खियां बटोर रही हैं । दरअसल, इरा ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक दोस्त के साथ फोटो शेयर कर दी । इस लड़के का नाम मिशाल कृपलानी है । फोटो में मिशाल, इरा के माथे पर किस करते नजर आ रहे हैं ।
विज्ञापन

2 of 7
ira khan
फोटो शेयर करते हुए इरा ने लिखा, 'उम्मीद है कि बसंत की तुम्हारी छुट्टियां धूप और मुस्कान से परिपूर्ण रही होगी ।' खबरों की मानें तो मिशाल और इरा एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं । इरा की इन तस्वीरों को देख सोशल मीडिया यूजर्स ने उनसे पूछा कि क्या यह तुम्हारा ब्वॉयफ्रेंड है । 
 
विज्ञापन

3 of 7
ira khan
एक और यूजर ने लिखा, 'मिशाल तुम बहुत लकी हो, कभी भी उसका दिल मत तोड़ना । बता दूं कि वो मेरी पहली क्रश है जब मैंने उसे उसके पिता के साथ देखा था ।' इरा, आमिर खान और उनकी पहली पत्नी रीना दत्ता की बेटी हैं । 22 साल की इरा विदेश में रहकर पढ़ाई कर रही हैं । आइए जानते हैं कौन हैं इरा के ब्वॉयफ्रेंड मिशाल कृपलानी...
 

4 of 7
ira khan
हर कोई जानना चाहता है कि जिस लड़के को इरा को डेट कर रही हैं, वो कौन है । मिशाल न्यूयॉर्क बेस्ड म्यूजिक कंपोजर, प्रोड्यूसर और आर्टिस्ट हैं । ये पहली बार नहीं है जब इरा ने मिशाल के साथ कोई तस्वीर शेयर की हो । इरा का इंस्टा अकाउंट मिशाल के साथ की तस्वीरों से भरा हुआ है । 
 
विज्ञापन

5 of 7
ira khan
मिशाल, इरा को गिफ्ट भी देते हैं । इरा ने एक बड़े टेडी के साथ तस्वीर शेयर की है । जिसके कैप्शन में उन्होंने लिखा, 'मैं हमेशा से अपने से बड़े साइज का टेडी चाहती थी । धन्यवाद मिशाल कृपलानी' । कभी गले लगाते तो कभी किस करते, मिशाल और इरा की कई तस्वीरें इंस्टाग्राम पर देखने को मिल जाएंगी । 
विज्ञापन

6 of 7
mishal kriplani
मिशाल के इंस्टा अकाउंट में उनके ढेरों म्यूजिक वीडियो हैं । जिसमें वो केसियो और गिटार बजाते और गाना गाते नजर आ रहे हैं । बता दें कि इरा ने हाल ही में मिशाल के लिए वीडियो सॉन्ग भी डायरेक्ट किया । जिसका नाम Pills है । ये वीडियो ड्रग्स, एल्कोहॉल और महिला पर आधारित है । 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
ira khan
इरा की बात करें तो वो अभी 22 साल की हैं और पढ़ाई कर रही हैं । इरा के बारे में पिता आमिर खान ने बताया था कि उसका इंट्रेस्ट फिल्म मेकिंग में है । इरा अक्सर अपने पिता आमिर के साथ भी वक्त बिताती दिखती हैं । दोनों की तस्वीरें भी वायरल होती हैं ।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें