आमिर खान की लाडली बेटी इरा खान इन दिनों खूब चर्चा में हैं। इरा लंबे समय से नुपुर शिखरे को डेट कर रही हैं और अब दोनों ने सगाई कर ली है। ऐसे में सोशल मीडिया पर इरा खान के बॉयफ्रेंड से मंगेतर बने नुपुर शिखरे की खूब चर्चा हो रही है। हर कोई उनके बारे में ज्यादा से ज्यादा जानना चाहता है। लेकिन इन सबके बीच सोशल मीडिया पर नुपुर शिखरे का कुछ पुरानी तस्वीरें अचानक वायरल होने लग गईं, जिसमें वह एक दम न्यूड नजर आ रहे हैं।