फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिलचस्प: आमिर खान की बेटी आइरा के ब्वॉयफ्रेंड ने खास अंदाज में किया बर्थडे विश, देखें तस्वीरें

Sat, 08 May 2021 05:06 PM IST
शुभांगी गुप्ता एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
आइरा खान जन्मदिन - फोटो : Instagram

सुपरस्टार आमिर खान की बेटी आइरा खान की गिनती उन स्टार किड्स में होती है जिन्होंने फिल्मों में कदम नहीं रखा है बावजूद इसके वह काफी मशहूर हैं। बता दें कि आमिर की लाडली आज अपना 24वां जन्मदिन मना रही हैं। यूं तो आइरा अक्सर अपने ब्वॉयफ्रेंड को लेकर चर्चा में बनी रहती हैं लेकिन उनके इस खास मौके पर नुपुर शिखरे ने अपने लेडी लव की एक खास तस्वीर साझा की है जो इन दिनों सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है।

विज्ञापन

2 of 5
इरा खान और नुपुर शिखरे - फोटो : Instagram

आइरा के जन्मदिन पर उनके ब्वॉयफ्रेंड नूपुर शिखरे ने उन्हें एक खास सरप्राइज दिया है। दरअसल, नूपुर ने सोशल मीडिया पर आइरा की बचपन की तस्वीर साझा की है और खास अंदाज में बर्थडे विश किया है। तस्वीर के साथ-साथ नुपुर ने एक रोमांटिक नोट भी लिखा है।

विज्ञापन

3 of 5
आइरा खान, नुपूर शिखरे - फोटो : Instagram
बता दें कि नूपुर ने आइरा की बचपन की तस्वीर के साथ-साथ एक करंट फोटो भी अपलोड की है जिसमें वो अपने डॉगी के साथ नजर आ रही हैं। तस्वीरों के साथ-साथ नुपुर लिखते हैं, 'हैलो आयरा खान, जन्मदिन की ढेरों शुभकामनाएं माय लव। मैं बहुत कुछ कहना चाहता हूं लेकिन मैं इसे सरल रखने का प्रयास करूंगा और मैं तुमसे बहुत प्यार करता हूं।' नुपुर के इस पोस्ट पर आइरा ने भी अपनी प्रतिक्रिया दी है जिसके बाद से यह तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

4 of 5
आइरा खान, नुपूर शिखरे - फोटो : Instagram
आइया नुपुर के पोस्ट पर लिखती हैं, 'क्यूटी तुमने आखिरकार इस फोटो का इस्तेमाल कर ही लिया।' वहीं नूपुर की मां प्रीतम शिखरे ने भी आयरा खान को जन्मदिन की बधाई दी है। उन्होंने इन तस्वीरों पर पर किस, हग और दिल की इमोजी शेयर की हैं।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
आइरा खान - फोटो : Instagram
गौरतलब है कि आयरा खान लॉकडाउन में नूपुर के साथ क्वालिटी टाइम बिता रही हैं। वह अक्सर अपनी मजेदार वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर करती हैं। इसके अलावा आइरा मेंटल हेल्थ पर भी खुलकर अपनी बात रखती हैं और इसके प्रति लोगों को जागरूक भी करती हैं। वह खुद भी डिप्रेशन से गुजर चुकी हैं। वर्क फ्रंट की बात करें तो आइरा को एक्टिंग में दिलचस्पी नहीं है। उन्होंने साल 2019 में बतौर निर्देशक अपने करियर की शुरुआत की थी। उन्होंने एक नाटक का निर्देशन किया था जिसका नाम 'यूरिपिड्स मेडिया' था।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें