90 के दशक में अपने दमदार डायलॉग और एक्शन से दर्शकों दिलों के जीतने वाले एक्टर सनी देओल फिल्म 'घायल वन्स अगेन' के बाद एक और अपनी चर्चित फिल्म का सीक्वल लेकर आने वाले हैं। पता हो कि सनी देओल इन दिनों अपनी दो अपकमिंग फिल्में 'यमला पगला दीवाना फिर से' और 'भैयाजी सुपरस्टार' को लेकर सुर्खियों में हैं।
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 4
मीडिया में चल रही खबरों की मानें तो सनी देओल और मशहूर डायरेक्टर राजकुमार संतोषी एक बार फिर से साथ काम करने को तैयार है। इन दिनों स्टार ने साल 1996 में आई सनी देओल की सुपरहिट फिल्म ‘घातक' का रीमेक बनाने का फैसला किया है। बताया जा रहा है कि फिल्म के इस रीमेक पर सनी देओल और राजकुमार संतोषी लंबे समय से काम कर रहे हैं।
विज्ञापन
3 of 4
बताया जा रहा है कि ‘घातक 2’ में भी सनी देओल लीड रोल में ही नजर आएंगे। साथ ही इस फिल्म को साजिद कुरैशी प्रोड्यूस करने वाले हैं। अगर ‘घातक 2’ बनती हैं तो सनी देओल की यह दूसरी फिल्म होगी जिसका रीमेक बनाया जाएगा। इससे पहले साल 1990 में आई उनकी फिल्म 'घायल' का रीमेक साल 2016 में 'घायल वन्स अगेन' के नाम से बन चुका है।
बात करें सनी देओल की फिल्म ‘घातक' की तो यह फिल्म साल 1996 में आई थी। फिल्म में सनी देओल के अलावा अमरीश पुरी, मीनाक्षी शेष दात्री और डैनी डेन्जोंगपा मुख्य भूमिका में थे। यह फिल्म साल की सुपरहिट फिल्मों में से एक रही। ‘घातक' कई आवर्ड से भी नवाजा जा चुका है।