फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेटी इरा के लाइव वर्कआउट सेशन के दौरान अचानक पहुंचे आमिर खान, ट्रेनर ने दिया यूं रिएक्शन

Wed, 01 Jul 2020 08:50 AM IST
shrilata biswas एंटरनेटमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
आमिर खान - फोटो : सोशल मीडिया
अभिनेता आमिर खान की बेटी इरा खान सोशल मीडिया पर काफी मशहूर हैं। इंस्टाग्राम पर उनके फॉलोवर्स की संख्या लाखों में है। आमिर खान से बिल्कुल उलट उनकी बेटी सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय रहती हैं। लॉकडाउन में इरा घर पर ही हैं और जमकर वर्कआउट कर रही हैं। 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
आमिर खान, इरा खान - फोटो : सोशल मीडिया
सोशल मीडिया पर इरा खान का एक वर्कआउट वीडियो सामने आया है। वो अपने फिटनेस ट्रेनर डेविड पॉजनिक के साथ लाइव इंस्टाग्राम पर वर्कआउट कर रही होती हैं, तभी अचानक आमिर खान वहां आ जाते हैं और ट्रेनर को हाय बोलते हैं।
विज्ञापन

3 of 5
आमिर खान, इरा खान - फोटो : सोशल मीडिया
डेविड आमिर खान के साथ पहले से ही जुड़े हुए हैं। डेविड ने ही आमिर को फिल्म 'धूम 3' और 'पीके' के लिए फिटनेस पर ट्रेनिंग दी थी। इरा के लाइव वीडियो के दौरान जब आमिर पहुंचते हैं तब डेविड उनसे कहते हैं कि 'क्या आप कुछ पुशअप्स, हैंडस्टैंड और स्क्वॉट्स इरा के साथ करना चाहेंगे?' आमिर जवाब देते हुए कहते हैं, 'नहीं, अभी मैं नहीं कर सकता'। इस पर इरा कहती हैं कि 'अगली बार करेंगे, मैं जबरदस्ती कराऊंगी।'

4 of 5
आमिर खान - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
आमिर और इरा के ट्रेनर डेविड ने वीडियो के साथ कैप्शन में लिखा कि 'जब मैं आमिर को 'धूम 3' और 'पीके' के लिए ट्रेनिंग दे रहा था उस दौरान इरा हमारे साथ होती थीं लेकिन जब मैं उसे वर्कआउट करने के लिए कहता था तो भाग जाती थीं। कई साल बीत गए इस बात को। अब हम हफ्ते में वर्कआउट साथ करते हैं, जिसमें पुशअप्स, स्क्वॉट्स और फीट एयर शामिल है। यह सेशन काफी मजेदार रहा जब आमिर ने आकर हैलो बोला। अब देखिए चीजें कैसे बदल गई हैं। इरा वर्कआउट करने में जबरदस्त हैं और आमिर बस हाय बोलकर चले गए।'
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
मां के साथ आमिर खान - फोटो : सोशल मीडिया
वर्कआउट सेशन का ये वीडियो 23 जून का है। बीते दिनों इसे इंस्टाग्राम पर साझा किया गया। बता दें कि आमिर खान ने कल ही ट्विटर पर एक पोस्ट के जरिए बताया था कि उनके स्टाफ के कुछ सदस्य कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। उनके परिवार का भी कोरोना टेस्ट हुआ लेकिन सभी निगेटिव थे। अभी उनकी मां का टेस्ट का रिजल्ट आना है।


सुशांत की मौत पर शेखर सुमन ने फिर से उठाए सवाल, बोले- 'उसे किसका डर था जो 50 सिम कार्ड बदले'
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें