फिल्म 'मेला' तो आपको याद ही होगी। इस फिल्म में आमिर के साथ साइड रोल में उनके सगे भाई फैजल खान थे। फैजल खान ने साल 1969 में अपनी पहली फिल्म की थी। फिल्म का नाम 'प्यार का मौसम' था। इसमें फैजल ने शशि कपूर के बचपन का रोल किया था। साल 1988 में उन्होंने अपने भाई आमिर की फिल्म 'कयामत से कयामत तक' में विलेन का किरदार निभाया था।
विज्ञापन
2 of 7
faisal khan
इसके बाद उन्होंने 'जो जीता वो सिकंदर', 'मदहोश' जैसी फिल्में कीं। लेकिन उनका सितारा कभी चमक नहीं पाया। निर्देशकों ने कभी उन्हें लीड रोल में नहीं लिया। अपने पूरे करियर में फैजल ने सिर्फ 6-7 फिल्में ही कीं। सुपर स्टार का भाई होने के बावजूद एक समय ऐसा आया जब उन्हें फिल्में मिलना बंद हो गईं।
विज्ञापन
3 of 7
faisal khan
फिल्में ना मिलने के बाद फैजल खान गुमनाम हो गए। बॉलीवुड इंडस्ट्री ने उन्हें हमेशा के लिए भुला दिया। लेकिन साल 2007 में वो उस समय चर्चा में आ गए जब उनके घर से भाग जाने की खबर मीडिया में आई। फैजल चुपचाप अपने घर से चले गए थे। पूरा परिवार उन्हें ढूंढने लगा। कुछ दिन बाद वो खुद वापस आए और मीडिया को एक बड़ा बयान देकर चौंका दिया।
4 of 7
faisal khan
उन्होंने अपने भाई आमिर खान पर आरोप लगाया कि आमिर ने उन्हें अपने घर में कैद करके रखा था। उस समय फैजल मानसिक बीमारी से जूझ रहे थे। इसी के चलते उन्होंने कहा उन्हें मानसिक रूप से बीमार बताकर दवाइयां लेने को मजबूर किया जा रहा था। इस खबर से पूरी बॉलीवुड इंडस्ट्री में तहलका मच गया था।
विज्ञापन
5 of 7
bobby deol faisal khan
फैजल ने ये भी आरोप लगाया कि आमिर खान उनकी संपत्ति उनसे छीनना चाह रहे थे तभी उन्होंने घर छोड़ दिया था। इसी बीच ये खबर भी आई कि आमिर खान और उनके पिता ताहिर हुसैन के बीच फैजल को अपने साथ रखने को लेकर विवाद हो गया है। बाद में अदालत ने मानसिक रूप से बीमार फैजल की कस्टडी पिता को सौंप दी थी।
विज्ञापन
6 of 7
faisal khan
बता दें कि फैजल खान को सीजोफ्रेनिया नाम की मानसिक बीमारी है। जो मूड पर असर डालती है। संपत्ति और बीमारी के चलते आमिर और फैजल में बीच काफी कड़वाहट रही। आमिर ने भी कभी अपने भाई को फिल्म दिलाने की कभी पैरवी नहीं की। अपने एक इंटरव्यू में फैजल ने कहा था कि वो आमिर से बहुत डरते हैं। वो अपनी कोई भी फिल्म आमिर को नहीं दिखाते।
इस तरह से एक और अभिनेता गुमनामी की जिंदगी रहा है और कोई उसके बारे में जानना नहीं चाहता। हालांकि अपने एक इंटरव्यू में फैजल ने कहा था कि आमिर के साथ अब उनके रिश्ते ठीक हो गए हैं। दोनों साथ बैठकर फिल्मों को लेकर बातें करते हैं। लेकिन अब फैजल का करियर पूरी तरह से खत्म हो गया है।