फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Laal Singh Chaddha: 'लाल सिंह चड्ढा' से पहले इन हॉलीवुड रीमेक में भी नजर आ चुके हैं आमिर खान, देखें लिस्ट

Mon, 30 May 2022 12:09 AM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
लाल सिंह चड्ढा-फॉरेस्ट गंप - फोटो : सोशल मीडिया
आमिर खान की मोस्ट अवेटेड फिल्म 'लाल सिंह चड्ढा' का ट्रेलर रिलीज हो चुका है। आईपीएल फाइनल मैच के दौरान फिल्म का ट्रेलर रिलीज किया गया। ऐसा पहली बार हुआ है जब किसी मैच के दौरान फिल्म का ट्रेलर रिलीज किया गया हो। आमिर ने मैच के साथ फिल्म के ट्रेलर को लॉन्च कर फैंस डबल सौगात दी है। बता दें कि आमिर करीब ढाई साल बाद इस फिल्म से बड़े पर्दे पर वापसी कर रहे हैं। यह हॉलीवुड फिल्म 'फॉरेस्ट गंप' की आधिकारिक हिंदी रीमेक है, जिसमें टॉम हैंक्स ने मुख्य भूमिका निभाई थी। हालांकि, यह पहली बार नहीं है जब आमिर किसी हॉलीवुड फिल्म की रीमेक में नजर आने वाले हों। इससे पहले भी वह कई फिल्मों में दिख चुके हैं जो हॉलीवुड की रीमेक थी। आइए देखते हैं लिस्ट-
विज्ञापन

2 of 6
धूम 3 - फोटो : सोशल मीडिया
धूम 3
'धूम' फ्रेंचाइजी के तीसरे पार्ट के लिए निर्माताओं ने आमिर खान को चुना था। रिलीज के बाद इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर सारे रिकॉर्ड्स धवस्त कर दिए थे। हालांकि इस फिल्म का बेसिक आइडिया ओरिजनल नहीं था। फिल्म साल 2006 में रिलीज हुई हॉलीवुड की 'द प्रेस्टीज' से प्रेरित थी। धूम 3 का निर्देशन विजय कृष्ण आचार्य ने किया था। आमिर के अलावा इस फिल्म में अभिषेक बच्चन, उदय चोपड़ा और कैटरीना कैफ भी मुख्य भूमिका में थीं।
विज्ञापन

3 of 6
गजनी - फोटो : सोशल मीडिया
गजनी
आमिर खान की गजनी भी उनकी सुपरहिट फिल्मों में से एक है। इस फिल्म में आमिर खान ने दमदार एक्टिंग की थी जो लोगों के जेहन में आज भी ताजा है। आमिर की यह फिल्म क्रिस्टोफर नोलान की हॉलीवुड मूवी 'मेमेंटो' से काफी हद तक प्रभावित थी। साल 2008 में रिलीज हुई यह फिल्म लोगों को काफी पसंद आई थी। भारतीय बॉक्स ऑफिस पर 100 करोड़ की कमाई करने वाली यह पहली फिल्म थी।

4 of 6
फिल्म- मन - फोटो : सोशल मीडिया
मन
साल 1999 में रिलीज हुई इंद्र कुमार की फिल्म 'मन' भी एक हॉलीवुड रीमेक है। आमिर खान-मनीषा कोइराला अभिनीत 'मन' हॉलीवुड फिल्म 'एन अफेयर टू रिमेंबर' का हिंदी वर्जन है। हालांकि आमिर की इस फिल्म के क्लाइमैक्स को हॉलीवुड के फिल्म से अलग रखा गया था।
विज्ञापन

5 of 6
गुलाम में आमिर खान और रानी मुखर्जी - फोटो : सोशल मीडिया
गुलाम
आमिर खान साल 1998 में फिल्म 'गुलाम' में नजर आए थे। इस फिल्म में उनके किरदार को लोगों ने काफी पसंद किया था। विक्रम भट्ट के निर्देशन में बनी यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर भी सफल रही थी। 'गुलाम' 1954 में रिलीज हुई हॉलीवुड फिल्म 'वाटरफ्रंट' का रीमके थी जिसमें मार्लन ब्रैंडो ने मुख्य भूमिका निभाई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
हम हैं राही प्यार के - फोटो : सोशल मीडिया
हम है राही प्यार के
इस फिल्म का निर्देशन महेश भट्ट ने किया था। यह फिल्म भी हॉलीवुड की रीमेक थी। आमिर खान की इस फिल्म की कहानी साल 1958 में रिलीज हुई फिल्म 'हाउसबोट' से काफी मिलती जुलती थी। फिल्म को समीक्षकों के साथ दर्शकों ने भी खूब पसंद किया था। 90 के दशक में इसके गाने भी काफी ज्यादा लोकप्रिय हुए थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें