thugs of hindostan
आखिर में बात करेंगे आज रिलीज हुई फिल्म ठग्स ऑफ हिंदोस्तान की जिससे भी आमिर काफी उम्मीद लगाए बैठे हैं। बता दें फिल्म में आमिर के अलावा अमिताभ बच्चन, कटरीना कैफ और दंगल गर्ल फातिमा सना शेख भी हैं। फिल्म यशराज बैनर के तले बनी है। फिल्म को धूम 3 के डायरेक्टर विजय कृष्णा आचार्य ने डायरेक्ट किया है। सिनेमा के इतिहास में यह पहली बार है जब आमिर खान और अमिताभ बच्चन किसी फिल्म में एक साथ नजर आ रहे हैं। बता दें कि दोनों ही एक-दूजे के साथ फिल्म करने को लेकर बहुत खुश हैं।