केजीएफ 2, लाल सिंह चड्ढा
- फोटो : सोशल मीडिया
केजीएफ के प्रड्यूसर्स से मांगी माफी
आमिर खान की लाल सिंह चड्ढा पहले केजीएफ:चैप्टर 2 के साथ सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली थी। जब आमिर खान ने इस बात की घोषणा की थी तब उन्होंने कहा था, 'मैं कभी अपनी फिल्म की रिलीज के लिए ऐसी डेट का चयन नहीं करता हूं जिस दिन किसी दूसरे प्रोड्यूसर की फिल्म रिलीज हो रही है। लेकिन, मैं 'लाल सिंह चड्ढा' में एक सिख की भूमिका निभा रहा हूं, इसलिए हमने अपनी फिल्म को बैसाखी पर यानी 14 अप्रैल को रिलीज करने का फैसला किया है। मुझे और मेरी टीम को लगा कि यह रिलीज की सबसे उपयुक्त तारीख होगी। नई तारीख की घोषणा करने से पहले, मैंने निर्माता विजय किरागंदूर, मुख्य अभिनेता यश और केजीएफ: चैप्टर 2 के निर्देशक प्रशांत नील से माफी मांगी। मैंने उन्हें समझाया कि 14 अप्रैल 'लाल सिंह चड्ढा' की रिलीज के लिए एक आदर्श तारीख क्यों है। उन्होंने मुझे समझा और मुझे आगे बढ़ने के लिए कहा।