बॉलीवुड के मिस्टर परफेक्टनिस्ट आमिर खान पत्नी किरण राव को तलाक देने के बाद से चर्चा में बने हुए हैं। आमिर और किरण ने साल 2005 में शादी की थी और शादी के 15 साल बाद दोनों ने अलग होने का फैसला कर लिया। हालांकि आमिर और किरण का कहना है कि वो पति पत्नी के रूप में भले ही अलग हो गए हों, लेकिन अपने बेटे आजाद के लिए मिल जुल कर ही उसकी परवरिश करेंगे। इसके साथ ही जो उनका प्रोडक्शन हाउस है उसके लिए भी दोनों एक साथ रहेंगे।
ऐसे हैं आमिर के पहली पत्नी से संबंध
इतना ही नहीं इन दिनों आमिर किरण और बेटे आजाद के साथ कारगिल में समय बिता रहे हैं। हालांकि मीडिया में चर्चा इस बात की है कि ये आमिर का दूसरा तलाक है। इससे पहले आमिर ने रीना दत्ता से शादी की थी और फिर 15-16 साल के बाद उनका रीना से भी तलाक हो गया था। भले ही रीना से तलाक के बाद आमिर ने किरण से शादी की थी, लेकिन रीना से उनके संबंध बहुत अच्छे हैं। आमिर और रीना के दो बच्चे हैं आइरा और जुनैद। आइरा तो सोशल मीडिया पर काफी चर्चा में रहती हैं और बेटे जुनैद भी बहुत जल्द बॉलीवुड में डेब्यू करने वाले हैं।