फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आमिर और अमिताभ के अलावा, 'ठग्स ऑफ हिंदोस्तान' में इन दो चीजों का भी होगा अहम रोल

Tue, 24 Jul 2018 05:29 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
बॉलीवुड के दो सुपरस्टार आमिर खान और अमिताभ बच्चन की फिल्म 'ठग्स ऑफ हिंदोस्तान' लंबे समय से सुर्खियों में है। इन दोनों स्टार के फैंस भी इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। इस बीच फिल्म 'ठग्स ऑफ हिंदोस्तान' से जुड़ी एक बड़ी खबर का खुलासा हुआ है। इसे जानने के बाद 'ठग्स ऑफ हिंदोस्तान' का इंतजार कर रहे फैंस की फिल्म को देखने की एक्साइटमेंट बढ़ा जाएगी। 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 4
मीडिया में चल रही खबरों के अनुसार 'ठग्स ऑफ हिंदोस्तान' के लिए दो बड़े पानी के जहाज का निर्माण किया जा रहा है। इस बात का खुलासा 'ठग्स ऑफ हिंदोस्तान' की प्रोड्क्शन कपंनी यश राज फिल्मस ने किया है। बताया जा रहा है कि इन दोनों जहाज का वजन करीब 2 लाख किलो है। इस जहाज का लंबे समय से निर्माण चल रहा है। 
विज्ञापन

3 of 4
सूत्रों का कहना है कि इस जहाज के लिए अंतरराष्ट्रीय डिजाइनर और जहाज बनाने वाले करीब 1000 से ज्यादा कारीगरों की मदद ली गई है। खबरों की मानें तो  'ठग्स ऑफ हिंदोस्तान' यशराज फिल्म्स की यह सबसे बड़ी फिल्म है। इसलिए निर्देशक सहित निर्माता भी फिल्म को शानदार बनाने के लिए हर संभव प्रयास कर रहे हैं। 
विज्ञापन

4 of 4
आपको बता दें कि 'ठग्स ऑफ हिंदोस्तान' में आमिर खान और अमिताभ बच्चन के अलावा कटरीना कैफ और दंगल गर्ल फातिमा सना शेख भी नजर आएंगी। फिल्म 'ठग्स ऑफ हिंदोस्तान' में आमिर ठगों की परम्परा को निर्वाह करने वाली पीढ़ी के अगुवा बने हैं और अमिताभ बच्चन भी एक सीनियर समुद्री लुटेरे हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें