gracy singh
- फोटो : social media
अदाकारा ग्रेसी बहुत जल्द टीवी पर वापसी कर रही हैं। 2015 में आए धारावाहिक 'संतोषी मां' में माता संतोषी का किरदार निभा चुकीं ग्रेसी अब फिर से उसी किरदार में नजर आएंगी, लेकिन इस बार इस शो का नाम 'संतोषी मां सुनाएं व्रत कथाएं' होगा। अमर उजाला से एक खास बातचीत में उन्होंने कहा, 'लगान फिल्म मेरे लिए एक नई जिंदगी थी। उस फिल्म को मैंने अपने करियर और खुद की जिंदगी के लिए एक लाइफटाइम अचीवमेंट की तरह देखा। लगान की पूरी टीम से मुझे बहुत प्यार मिला, और जितनी कढ़ी मेहनत हम सबने मिलकर उस फिल्म को बनाने में की, उतनी ही सफलता के हम सब हकदार थे।'