धर्मा प्रोडक्शन के सोशल मीडिया पेज पर 27 जनवरी को कुछ नई तब्दीलियां देखने को मिली हैं। करण जौहर के प्रोडक्शन हाउस के इंस्टाग्राम अकाउंट और ट्विटर अकाउंट के प्रोफाइल इमेज और कवर फोटो दोनों ही काले रंग में दिख रहे हैं, इन पर अंग्रेजी में लिखा है, 'द डार्क टाइम्स बिगिन नाउ' यानी कि अंधकार की अब शुरुआत होती है।