फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aadil Khan: रणवीर सिंह के समर्थन में आए आदिल खान, समुद्र किनारे बोल्ड फोटोशूट करा मचाई सनसनी

Fri, 29 Jul 2022 10:40 PM IST
हर्षिता सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

बॉलीवुड अभिनेता रणवीर कपूर अपने बोल्ड फोटोशूट को लेकर लगातार सुर्खियों में हैं। एक मैग्जीन के लिए कराए गए अपने न्यूड फोटो शूट के बाद से ही एक्टर की मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं।
विज्ञापन
1 of 4
आदिल खान,रणवीर सिंह - फोटो : इंस्टाग्राम

बॉलीवुड अभिनेता रणवीर सिंह अपने बोल्ड फोटोशूट को लेकर लगातार सुर्खियों में हैं। एक मैग्जीन के लिए कराए गए अपने न्यूड फोटो शूट के बाद से ही एक्टर की मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं। एक ओर जहां अभिनेता के खिलाफ एफआईआर हो गई है तो वहीं दूसरी ओर कई लोग भी एक्टर भी आलोचना करते हुए उन्हें ट्रोल कर रहे हैं। ऐसे में फिल्म इंडस्ट्री में कई कलाकार लगातार रणवीर के समर्थन में आगे आ रहे हैं। इसी क्रम में अब कोरियोग्राफर आदिल खान ने भी रणवीर का समर्थन किया है। 

 

विज्ञापन

2 of 4
आदिल खान,रणवीर सिंह - फोटो : इंस्टाग्राम

कोरियोग्राफर ने अलग अंदाज में अभिनेता रणवीर सिंह का समर्थन किया है। उन्होंने रणवीर सिंह को फॉलो करते हुए न्यूड फोटोशूट कराकर ना सिर्फ सोशल मीडिया पर सनसनी मचा दी, बल्कि खुलकर अभिनेता का समर्थन भी किया। आदिल ने अपने इस फोटोशूट की तस्वीरें इंस्टाग्राम पर शेयर कर यह बताया कि वह रणवीर सिंह के साथ हैं। शेयर की गईं इन तस्वीरों में आदिल समुद्र किनारे पोज करते नजर आ रहे हैं। उनका यह बोल्ड अंदाज सोशल मीडिया पर सामने आते ही वायरल हो गया है। 

विज्ञापन

3 of 4
आदिल खान,रणवीर सिंह - फोटो : इंस्टाग्राम
तस्वीरों में साफ नजर आ रहा है कि फोटोशूट कराते हुए आदिल काफी मस्ती कर रहे हैं। साथ ही उन्होंने खुद को सिर्फ एक कपड़े से ढका हुआ है। समुद्र की लहरों के बीच आदिल पोज करते हुए अपनी परफेक्ट बॉडी भी फ्लॉन्ट कर रहे हैं। इन तस्वीरों को शेयर करते हुए उन्होंने कैप्शन में लिखा, जब कोई अपनी त्वचा में सहज होता है, तो उन्हें वह करने की स्वतंत्रता होती है जो वे चाहते हैं। आगे आदिल ने लिखा, यह सबसे महान और मेरे पसंदीदा रणवीर सिंह के लिए है। आप एक स्टार है।

विज्ञापन

4 of 4
रणवीर सिंह-दीपिका पादुकोण - फोटो : सोशल मीडिया

आदिल खान की यह तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं। रणवीर सिंह के लिए आदिल खान का यह सपोर्ट देख रहा कई लोग उनकी तारीफ कर रहे हैं, तो वहीं कई उन्हें जमकर ट्रोल भी कर रहे हैं। उनकी पोस्ट पर कमेंट करते हुए लिखा एक यूजर ने लिखा, रणवीर पर उर्फी का असर हुआ और आदिल पर  रणवीर का। वहीं कुछ ने आदिल को ट्रोल करते हुए उन्हें रणबीर का भाई बता डाला। गौरतलब है कि अभिनेता रणवीर सिंह ने बीते दिनों एक मैगजीन के लिए न्यूड फोटो शूट कराया था। इस फोटोशूट की तस्वीरें सामने आने के बाद से ही अभिनेता लगातार चर्चा में बने हुए हैं।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें