फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आदेश श्रीवास्तव के बेटे पर केस दर्ज तो वहीं रोकी गई 'भारत' की शूटिंग, बॉलीवुड की ये हैं बड़ी खबरें

Sun, 16 Dec 2018 08:44 AM IST
shrilata biswas एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
avitesh srivastava - फोटो : twitter
आदेश श्रीवास्तव के बेटे के खिलाफ केस
दिवंगत म्यूजिक डायरेक्टर आदेश श्रीवास्तव के बेटे अवितेश श्रीवास्तव के खिलाफ मुंबई पुलिस ने केस दर्ज किया है। अवितेश श्रीवास्तव पर युवक को बंधक बनाकर उसके साथ मारपीट करने का आरोप है। उन्होंने एक म्यूजिक डायरेक्टर को एक कमरे में बंधक बनाया और उसके साथ मारपीट की। जिसके बाद अवितेश पर केस दर्ज कराया गया। 

पढ़ें: आदेश श्रीवास्तव के बेटे पर मारपीट करने का आरोप, म्यूजिक डायरेक्टर ने दर्ज कराया केस
विज्ञापन

2 of 5
bharat - फोटो : instagram
'भारत' की शूटिंग रोकी
सलमान खान इन दिनों फिल्म भारत की शूटिंग में व्यस्त हैं। फिल्म की शूटिंग दिल्ली और पंजाब में पूरी हो चुकी है। इस बीच फिल्म के डायरेक्टर अली अब्बास जफर ने शूटिंग पूरी करने से मना कर दिया है। इसके पीछे खास वजह है। अली अब्बास जफर ने ट्वीट कर बताया कि 'भारत की दिल्ली और पंजाब शेड्यूल शूटिंग पूरी हो गई। फिल्म का आखिरी शेड्यूल अब न्यू ईयर में शूट किया जाएगा। भाई के बर्थडे वाले महीने में कौन काम करता है लेकिन हम एडिटिंग करेंगे।'

 
विज्ञापन

3 of 5
priyanka chopra, nick jonas - फोटो : instagram
प्रियंका-निक का दूसरा हनीमून
प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस शादी के बाद ओमान में हनीमून के लिए गए थे। अब खबरें हैं कि प्रियंका-निक जल्द ही अपने दूसरे हनीमून के लिए जाने वाले हैं। 28 दिसंबर को दोनों स्विट्जरलैंड रवाना होंगे और 10 जनवरी को वापस लौटेंगे। इसके बाद वो न्यू ईयर के लिए लेक जेनेवा के रिजॉर्ट टाउन जाएंगे। बता दें कि प्रियंका फिलहाल फिल्म द स्काई इज पिंक की शूटिंग में व्यस्त हैं।

पढ़ें: शादी के 15 दिन बाद ही निक ने की बच्चे की प्लानिंग, प्रियंका चोपड़ा भी गौर से सुन लें

4 of 5
bigg boss 12 - फोटो : voot
'बिग बॉस 12' में पहुंचे शाहरुख
बिग बॉस सीजन 12 में शाहरुख खान अपनी फिल्म जीरो का प्रमोशन करने पहुंचे। शाहरुख खान ने घर में एंट्री करने से पहले शो में कॉलर ऑफ वीक बनकर बात की लेकिन किसी को नहीं पता था कि वह शाहरुख खान हैं। जब पता चला तो सबकी खुशी का कोई ठिकाना नहा रहा। बता दें कि फिल्म जीरो में सलमान खान गाने इश्कबाजी में शाहरुख संग जुगलबंदी करते दिख रहे हैं। ऐसे में आज रात का शो बेहद खास होने वाला है।

पढ़ें: बिग बॉस: शाहरुख आने की खुशी में झूमे घरवाले, सलमान से बोली ये कंटेस्टेंट 'आपसे ज्यादा सेक्सी हैं वो'
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
isha ambani - फोटो : instagram
ईशा अंबानी की शादी में लता की आवाज
बिजनेसमैन मुकेश अंबानी की बेटी ईशा अंबानी की शादी 12 दिसंबर को हुई हालांकि इस शाही शादी की चर्चा अभी भी जोरों पर है। अब शादी के मंडप का एक वीडियो सामने आया है। शादी के दौरान स्वर कोकिला लता मंगेशकर की आवाज गूंज उठी जिसे सुन वहां मौजूद सभी मेहमान स्तब्ध रह गए।  

पढ़ें: VIDEO: ईशा अंबानी का कन्यादान होते ही जब गूंजी लता मंगेशकर की आवाज, सभी सितारे रह गए स्तब्ध
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें