ऑस्कर विजेता संगीतकार ए आर रहमान इन दिनों सोशल मीडिया पर ट्रोल हो रहे हैं। दरअसल, रहमान की फिल्म स्लमडॉग मिलिनियर के संगीत को 10 साल पूरे होने के मौके को सेलिब्रेट करने के लिए एक कार्यक्रम आयोजित किया गया था। इसी कार्यक्रम की एक फोटो को लेकर इन दिनों ए आर रहमान ट्रोल हो रहे हैं। फोटो में रहमान अपनी बेटी खातीजा के साथ दिखाई दिए। लेकिन फोटो में खातीजा बुर्का पहने नजर आई। फिर क्या था रहमान के फैंस को खातीजा का बुर्का पहनना नागवार गुजरा और उन्हें इसके लिए ट्रोल कर दिया गया।