फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आलिया भट्ट ने शादी के सवाल पर दिया ऐसा जवाब, रणबीर कपूर को लग सकता है झटका

Thu, 07 Feb 2019 12:22 PM IST
Mishra Mishra एंटरटेमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
आलिया भट्ट - फोटो : सोशल मीडिया
बॉलीवुड के यंग कपल आलिया भट्ट और रणबीर कपूर अपनी रिलेशनशिप को लेकर अक्सर सुर्खियों में रहते हैं। आलिया अक्सर रणबीर और उनकी फैमिली के साथ नजर आती हैं। बीते दिनों आलिया, रणबीर कपूर के साथ उनके बीमार पिता ऋषि कपूर से मिलने अमेरिका गई थीं। इस बीच चर्चा है कि दोनों इस साल शादी के बंधन में बंध सकते है। हाल में आलिया ने अपनी शादी को लेकर बातचीत की।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
alia bhatt - फोटो : instagram
आलिया से जब इस साल शादी करने को लेकर पूछा गया तो उन्होंने कहा, 'मुझे लगता है कि लोगों को अब थोड़ा ब्रेक लेना चाहिए। पिछले साल बॉलीवुड से दो खूबसूरत शादियां हुई हैं। मुझे लगता है अब हमें थोड़ा चिल करना चाहिए, फिल्में देखनी चाहिए, फिल्मों में काम करना चाहिए और बाकी चीजे बाद में देखी जाएंगी।' आलिया के इस जवाब से लग रहा है कि वो रणबीर से जल्द तो शादी नहीं करने वाली।
विज्ञापन

3 of 5
रणबीर कपूर और आलिया ने मोहब्बत में छोड़ा ‘ब्रह्मास्त्र’, रात को होटल में दिखे साथ
रिपोर्ट्स की माने तो बीते साल ब्रह्मास्त्र के सेट पर रणबीर और आलिया करीब आए थे। ऐसा भी कहा जाता है कि रणबीर की वजह से आलिया ने सिद्धार्थ मल्होत्रा से ब्रेकअप किया था। करण जौहर के शो आलिया ने इस बात का खुलासा किया था रणबीर कपूर उनका क्रश हैं।

4 of 5
Mahesh Bhatt Alia Bhatt - फोटो : twitter
आलिया और रणबीर के परिवार वाले भी दोनों के रिश्ते से सहमत हैं। दोनों के परिवार भी इस रिश्ते से सहमत नजर आते हैं। कहा यह भी जा रहा है कि रणबीर ने आलिया को अपने फैमिली वाट्सएप ग्रुप में भी शामिल कर लिया है। आलिया के पिता महेश भट्ट ने भी अपने एक इंटरव्यू में कहा था कि रणबीर उन्हें पसंद हैं और उन्हें इस रिश्ते को कैसे आगे बढ़ाना है ये उन्हें सोचने और नतीजा निकालने की जरूरत है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
alia bhatt
फिलहाल आलिया भट्ट इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म गली बॉय को लेकर चर्चा में हैं। इस फिल्म में उनके साथ रणवीर सिंह और कल्कि कोचलिन भी हैं। इस फिल्म में आलिया का किरदार बहुत ही दमदार है। फिल्म में वो रणवीर सिंह की गर्लफ्रेंड के रोल में नजर आएंगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें