फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ए आर रहमान की बेटी ने बुर्के पर मचे हंगामे पर तोड़ी चुप्पी, FB पर दिया ट्रोलर्स को करारा जवाब

Fri, 08 Feb 2019 09:58 PM IST
अरविंद अरविंद एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
A R Rehman

संगीतकार एआर रहमान सोशल मीडिया पर तब चर्चा में आ गए जब उन्होंने अपनी बेटियों की तस्वीर अपने ट्वीटर अकाउंट पर शेयर की। इस तस्वीर में उनकी तीनों बेटियां नीता अंबानी के साथ खड़ी हैं। उनकी बेटी खतीजा रहमान ने नकाब पहना हुआ है और बाकी दो बेटियां बिना नकाब पहने हैं। इस ट्वीट पर रहमान ने लिखा है, 'मेरे परिवार की अनमोल महिलाएं खतीजा, रहीमा और सायरा नीता अंबानी जी के साथ.' इसके साथ ही उन्होंने हैशटैग डाला #freedomtochoose यानी चुनने की आजादी।

विज्ञापन

2 of 6
A R Rehman

ये तस्वीर मुंबई में हुए एक इवेंट '10 ईयर्स ऑफ स्लमडॉग मिलिनेयर' के दौरान ली गई थी जिसमें खतीजा को उनके पिता और उनकी उपलब्धियों के बारे में बोलने के लिए स्टेज पर बुलाया गया था इस कार्यक्रम में खतीजा साड़ी पहनकर आई थीं और उन्होंने नकाब से अपना चेहरा ढका हुआ था। रहमान के तस्वीर डालते ही लोगों ने उस पर अपनी प्रतिक्रियाएं देनी शुरू कर दीं। लोगों ने उन्हें ट्रोल भी किया। किसी ने इसे चुनने की आजादी कहने पर आपत्ति जताई, तो किसी ने मजाक उड़ाया तो किसी ने उनका समर्थन भी किया। एक यूजर स्वामीनाथन ने लिखा, ''हां उन्हें चुनने की आजादी है कोई विवाद नहीं! लेकिन, महिलाओं, नौजवान बच्चों को अपना चेहरा पूरी तरह ढका हुआ देखकर दुख होता है. शायद ये उनके धर्म का दिखाया हुआ रास्ता है।'


विज्ञापन

3 of 6
A R Rehman
एक यूजर चाणक्य ने लिखा है, 'किसी भी कपड़े को पहनने का क्या फायदा है जब उसे छुपाना ही है? दोहराता हूं: आजादी तब है जब किसी के पास चुनने के लिए विकल्प है, तब नहीं जब उसके पास विकल्प ही नहीं.' एक अन्य यूजर ट्रूथ प्रीवेल्स ने एआर रहमान के लिए कमेंट किया है, ''गुलामी से बाहर निकलो मेरे दोस्त... आजादी जिदगी का अंतिम लक्ष्य है गुलामी नहीं।' 
 

4 of 6
a r rehman - फोटो : isntagram

इनमें कुछ लोग रहमान की बात के पक्ष में भी नज़र आए। यूजर उसम मुबारक ने कमेंट किया, 'बहन तुम्हारे इस साहस के लिए वाकई तुम्हारी सराहना करता हूं. धर्म को मानना पूरी तरह व्यक्तिगत पसंद होनी चाहिए।' यूजर इकरा रजिवी ने लिखा है, ''ये उनकी पसंद है, मुझे उन लड़कियों के लिए बुरा लगता है जो दूसरों को आकर्षित करने के लिए भड़काऊ कपड़े पहनती हैं, लेकिन, हम भारत में रहते हैं. क्या पहनना है और क्या नहीं, हमें ये चुनने का अधिकार है. मैं बोलने वाला कोई नहीं होता।'


 
 
विज्ञापन

5 of 6
a.r rehman

एक यूजर महाभारत ने कमेंट किया है, 'खतीजा जी को खाने का मजा उठाने में मुश्किल आएगी, उन्हें अपनी जगह किसी और को भेजना चाहिए था, किसी को पहचान में नहीं आता.'लोगों के ट्रोल करने के बाद खतीजा ने अपने फेसबुक अकाउंट पर अपने ही एक व्हाट्स ऐप मैसेज का पोस्ट शेयर किया। उन्होंने 'श्रीनिवास' नाम के एक यूजर और उनके अंकल को ये मैसेज किया था। 'श्रीनिवास' ने इस मैसेज का स्क्रीन शॉट फेसबुक पर पोस्ट किया, जिसे खतीजा ने अंकल को धन्यवाद देते हुए शेयर किया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
bollywood
इस मैसेज में खतीजा ने लिखा है,'मुझे लेकर मेरे पिता के साथ काफी चर्चाएं हो रही हैं। जबकि मैंने इतनी ज्यादा प्रतिक्रिया की उम्मीद नहीं की थी, हालांकि, कुछ कमेंट में कहा गया है कि मेरे कपड़े मेरे पिता द्वारा मुझ पर थोपे हुए हैं और वो दोहरे मानदंड अपनाते हैं, मैं ये कहना चाहूंगी कि मेरी जिंदगी में मैं जो कपड़े पहनती हूं या चुनती हैं उसका मेरे माता-पिता से कोई संबंध नहीं है, हर एक इंसान को अपनी पसंद के कपड़े चुनने या जो करना चाहे वो करने का अधिकार है और मैं यही कर रही हूं। इसलिए, कृप्या स्थिति को समझे बिना अपने नतीजे न निकालें।'
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें