फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सारा अली खान को नहीं मिला फिल्म 'बागी 3' का ऑफर, इसलिए फैला रही हैं फेक न्यूज

Fri, 08 Feb 2019 09:33 PM IST
अरविंद अरविंद एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
sara ali khan
अभिनेता सैफ अली खान की बेटी सारा अली खान हिंदी सिनेमा में तेजी से दुश्मन बनाती जा रही हैं। कुल जमा दो फिल्में करके ही इतराती फिर रहीं सारा अली खान इन दिनों जानबूझकर ऐसी खबरों को हवा दे रही हैं, जिनके जरिए इंडस्ट्री के नामी फिल्ममेकर्स को बेइज्जती महसूस हो रही है।
विज्ञापन

2 of 6
sara ali khan - फोटो : social media
सारा अली खान ने अपनी टीम के जरिए सबसे पहले खबर ये फैलाई कि वह निर्देशक इम्तियाज अली की फिल्म छोड़ रही हैं। सूत्रों की मानें तो ऐसा सारा अली खान ने पहले से इस फिल्म के लिए तय अपनी फीस बढ़ाने के लिए किया। इस फिल्म के लिए कार्तिक आर्यन और सारा की जोड़ी को इम्तियाज फाइनल कर चुके हैं। फिल्म की शूटिंग राजस्थान के खूबसूरत शहर उदयपुर में होनी है।
विज्ञापन

3 of 6
sara ali khan - फोटो : instagram
जिन दिनों इम्तियाज उदयपुर में फिल्म की शूटिंग की जगहें तलाश कर रहे थे, मुंबई में सारा अली खान कथित रूप से इस फिल्म के लिए इम्तियाज से मोटी रकम वसूलने की प्लानिंग कर रही थीं। सारा को ये आइडिया उनकी एक करीबी दोस्त ने दिया और इसी प्लानिंग के तहत जानबूझकर खबर फैलाई गई कि सारा ने इम्तियाज अली की फिल्म छोड़ दी है। जबकि, ऐसा कुछ नहीं हुआ और न ही सारा अली खान ने इस बाबत इम्तियाज अली को कोई संदेश ही दिया है।

4 of 6
टाइगर के साथ 'बागी' में काम करने से सारा ने किया इंकार, ये है वजह - फोटो : self
सारा अली खान के एक और फिल्म छोड़ने की खबर दो दिन पहले एक अंग्रेजी वेबसाइट के जरिए फैली। यह वेबसाइट फिल्म सितारों को लेकर पहले भी फेक न्यूज फैलाती रही है। इस बार निशाना रहे फिल्म प्रोड्यूसर साजिद नाडियाडवाला और उभरते स्टार टाइगर श्रॉफ। दोनों की फिल्म 'बागी 3' छोड़ देने की खबर भी जानबूझकर फैलाई गई ताकि सारा का मार्केट रेट बढ़ सके।
विज्ञापन

5 of 6
sara ali khan
इस बारे में साजिद नाडियाडवाला ने बाकायदा बयान जारी किया है और कहा कि अभी उनकी फिल्म 'बागी 3' की स्क्रिप्ट ही पूरी नहीं हुई है, ऐसे में किसी हीरोइन से इस बारे में बात करने का सवाल ही नहीं पैदा होता। बागी सीरीज की तीसरी फिल्म का ऐलान साजिद ने 'बागी 2' के समय ही कर दिया था। ये फिल्म 2020 में रिलीज होनी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
sara ali khan
बागी 3 को लेकर सारा अली खान खेमे से फैलाई गई इस खबर से साजिद नाडियाडवाला और बागी 3 की तैयारी में जुटे निर्देशक अहमद खान काफी नाराज़ बताए जाते हैं। अपनी मार्केट वैल्यू बढ़ाने के लिए सारा अली खान की मर्जी से जिस तरह फेक न्यूज फैलाई जा रही हैं, उसका सीधा असर संबंधित फिल्ममेकर्स की साख पर पड़ रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें