फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेटी के बुर्का पहनने पर फिर निशाने पर आए ए आर रहमान, तस्लीमा नसरीन बोलीं- 'पढ़ी-लिखी लड़की...'

Wed, 12 Feb 2020 02:20 PM IST
अपूर्वा राय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
A R Rehman
स्लमडॉग मिलिनियर के संगीत को 10 साल पूरे होने के मौके को सेलिब्रेट करने के लिए ए आर रहमान जब पहुंचे तो इसके बाद बवाल खड़ा हो गया। दरअसल इस इवेंट में रहमान की बेटी खातीजा बुर्का पहने नजर आईं थीं। इसके बाद ए आर रहमान को जमकर ट्रोल किया था। अब एक साल बाद फिर से रहमान इसी मुद्दे को लेकर निशाने पर आ गए हैं।
विज्ञापन

2 of 4
तस्लीमा नसरीन, रहमान के बच्चे - फोटो : ट्विटर

अब लेखक तस्लीमा नसरीन ने ट्वीट कर कहा है कि पढ़े लिखे लोग जब हिजाब पहनते हैं तो उन्हें यह देखकर घुटन होती है।तस्लीमा ने ट्वीट कर लिखा- 'मुझे एआर रहमान का म्यूजिक बेहद पसंद है। लेकिन जब भी मैं उनकी बेटी को देखती हूं तो मुझे घुटन होती है। यह जानना बहुत ही दुखद देने है कि कल्चर फैमिली में एक पढ़ी-लिखी महिला कैसे आसानी से ब्रेनवॉश हो सकती है।'
 

 

विज्ञापन

3 of 4
A R Rehman

तस्लीमा नसरीन ने इसके साथ ही ए आर रहमान की बेटी की तस्वीर भी पोस्ट की। इस ट्वीट के बाद एक बार फिर से लोग ए आर रहमान पर सवाल उठा रहे हैं। इस तस्वीर के सामने आने के बाद से ये मुद्दा एक बार फिर चर्चा में आ गया है।

32 साल पहले 'शहंशाह' में नजर आई थी ये स्टारकास्ट, मीनाक्षी शेषाद्रि को तो अब पहचानना हो रहा

विज्ञापन

4 of 4
A R Rehman
पिछले साल जब ए आर रहमान को ट्रोल किया गया था तब उन्होंने जवाब देते हुए कहा था-  'नीता अंबानी के साथ मेरी फैमिली की महत्वपूर्ण महिलाएं, खातिजा, रहीमा और सायरा। #freedomtochoose'। इतना ही नहीं खतीजा ने भी कहा कि उन्हें किसी ने उन्हें पर्दा करने के लिए मजबूर नहीं किया। खातीजा ने कहा कि उनके पर्दा करने से उनके माता-पिता का कोई लेना-देना नहीं है। खतीजा ने भी फेसबुक पर भी लिखा था वह समझदार और अडल्ट हैं। उन्हें अपने जीवन के फैसले लेने आते हैं और बिना जानें राय कायम न करें।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें