Irrfan Khan and Kareena
- फोटो : file photo
इस संदेश में इरफान ने कहा, 'हेलो भाईयों-बहनों, नमस्कार, मैं इरफान। मैं आज आपको साथ हूं भी और नहीं भी। खैर यह फिल्म 'अंग्रेजी मीडियम' मेरे लिए बहुत ही खास है। सच, यकीन मानिए मेरी दिली ख्वाहिश थी कि इस फिल्म को उतने ही प्यार से प्रमोट करूं जितने प्यार में हमने बनाया है। लेकिन मेरे शरीर के अंदर कुछ अनचाहे मेहमान बैठे हुए हैं, उनसे वार्ता-लाप चल रहा है। देखते हैं किस करवट ऊंट बैठता है। जैसा भी होगा आपको जानकारी दे दी जाएगी।'