फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ए आर रहमान मना रहे 52 वां बर्थडे, बधाई देने उमड़ा पूरा बॉलीवुड

Sun, 06 Jan 2019 07:34 PM IST
अरविंद अरविंद एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला डॉट कॉम
विज्ञापन
1 of 5
a r rahman
संगीत की दुनिया के बादशाह ए आर रहमान आज अपना 52वां जन्मदिन मना रहे हैं। रहमान 6 जनवरी 1967 को दक्षिण भारत में मद्रास के एक हिन्दू परिवार में जन्में थे। ए आर रहमान फिल्म जगत के दिग्गज संगीतकारों में से एक हैं। इस खास मौके पर फिल्म जगत से कई बड़ी हस्तियों ने उन्हें जन्मदिन की ढेर सारी बधाईयां सोशल मीडिया के जरिए भेजी हैं....आइए जानते हैं किस-किस ने दी रहमान को जन्मदिन की बधाई...
विज्ञापन

2 of 5
shreya ghoshal
बॉलीवुड की मशहूर गायिका श्रेया घोषाल ने ए आर रहमान को जन्मदिन की बधाईयां अपने ट्विटर अकाउंट के जरिए दी है। उन्होंने लिखा है- जन्मदिन बहुत-बहुत मुबारक हो सर, भगवान करे आपके आने वाले हर पल में आपको ढेर सारी खुशियां, प्यार और आशीर्वाद मिले, हमसे अपनी कला को साझा करने के लिए शुक्रिया ।'
विज्ञापन

3 of 5
anil kapoor
वहीं, बॉलीवुड अभिनेता अनिल कपूर ने सुरों के सरताज रहमान को जन्मदिन पर बुहत सारी शुभकामनाएं भेजी हैं। अनिल कपूर ट्विटर अकाउंट पर लिखते हैं ' सदाबहार संगीत के निर्माता को जन्मदिन की ढेर सारी शुभकामनाएं, आशा करता हूं आपके संगीत का जादू हमारे दिलों पर सालों-साल राज करता रहे।

4 of 5
Aditi Rao Hydari
फिल्म अभिनेत्री अदिति राव हैदरी ने भी अपने ट्विटर अकाउंट पर रहमान को उनके 52वें जन्मदिन पर खूब बधाईयां दीं। अदिति लिखती हैं ' जन्मदिन की ढेरों बधाईयां, आपकी जिंदगी का आने वाला हर साल प्यार, आशीर्वाद और संगीत से भरा रहे और शुक्रिया जो हमे आपने सूफी संगीत की दुनिया दिखाई।'

विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
neeti mohan - फोटो : अमर उजाला
आखिर में संगीत जगत से गायिका नीति मोहन, श्वेता पंडित, बिजॉय नम्बायर, हर्षदीप कौर, दलेर मेंहदी, अनिरुद्ध रविचंद्रन, संगीतकार अमित त्रिवेदी, साशा तिरुपति, शलमली खोलगड़े और संतोष नारायण ने ए आर रहमान को अपना आदर्श मानते हुए उन्हें उनके 52वें जन्मदिन पर ढेर सारी बधाईयां दी हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें