फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रजनीकांत की फिल्म 'दरबार' से हुआ करोड़ों का घाटा, सुरक्षा के लिए हाईकोर्ट पहुंचे निर्देशक

Thu, 06 Feb 2020 12:26 PM IST
अपूर्वा राय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
Darbar - फोटो : social media
रजनीकांत की फिल्म दरबार के निर्देशक ए आर मुरुगादॉस ने फिल्म के डिस्ट्रीब्यूटर्स से अपनी सुरक्षा के लिए मद्रास हाई कोर्ट से मांग की है। दरअसल फिल्म के डिस्ट्रीब्यूटर्स रजनीकांत के चेन्नई स्थित घर पहुंचे थे लेकिन उन्हें वहां मौजूद सिक्योरिटी ने बाहर का रास्ता दिखा दिया था जिसके बाद डिस्ट्रीब्यूटर्स ने भूख हड़ताल पर जाने का फैसला किया।
 
विज्ञापन

2 of 4
Darbar - फोटो : social media
डिस्ट्रीब्यूटर्स की भूख हड़ताल को देखते हुए फिल्म निर्देशक ने मद्रास हाई कोर्ट से पुलिस सुरक्षा की मांग की है। खबरों की मानें तो 200 करोड़ के बजट में बनी रजनीकांत की फिल्म दरबार ने विश्वभर में 250 करोड़ की कमाई की है। इसके बावजूद फिल्म को 70 करोड़ का घाटा उठाना पड़ा है। फिल्म के बजट की आधी रकम रजनीकांत की फीस थी।
विज्ञापन

3 of 4
रजनीकांत - फोटो : Amar Ujala, Mumbai
रजनीकांत की फिल्म दरबार प्रोड्यूसर्स से लेकर डिस्ट्रीब्यूटर्स तक घाटे का सौदा साबित हुई है। दरबार में रजनीकांत के साथ नयनतारा, निवेथा थॉमस और सुनील शेट्टी जैसे सितारे हैं। इस फिल्म में रजनीकांत 27 साल बाद पुलिस की भूमिका में दिखाई दे रहे हैं। ये फिल्म 9 जनवरी 2020 को रिलीज हुई थी और करीब एक महीने बाद भी फिल्म की कमाई कुछ खास नहीं हुई है।
विज्ञापन

4 of 4
Darbar - फोटो : Social Media
गौरतलब है कि रजनीकांत की फिल्म दरबार सिनेमाघरों में रिलीज होती ही ऑनलाइन लीक हो गई थी। खबर के मुताबिक Lyca Productions ने फिल्म दरबार मेें अपना काफी पैसा लगाया है। इस फिल्म को दुनियाभर में 7000 से भी ज्यादा स्क्रीन्स पर रिलीज किया गया। इसकी ओपनिंग मुश्किल से 50 करोड़ रुपये का आंकड़ा ही पार कर पाई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें