फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तमन्ना भाटिया और विराट कोहली को गिरफ्तार करने की उठी मांग, कोर्ट में दायर हुई याचिका, जानिए क्या है पूरा मामला

Fri, 31 Jul 2020 04:03 PM IST
anand anand एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
तमन्ना भाटिया, विराट कोहली - फोटो : सोशल मीडिया
बॉलीवुड अभिनेत्री तमन्ना भाटिया और भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली इन दिनों मुश्किलों का सामना कर रहे हैं। इन दोनों को गिरफ्तार करने के लिए मद्रास हाई कोर्ट में याचिका दायर की गई है। तमन्ना भाटिया और विराट कोहली पर सट्टेबाजी को बढ़ावा देने का आरोप है। जिसके चलते कोर्ट में याचिका दायर की गई है। 
विज्ञापन

2 of 5
तमन्ना भाटिया - फोटो : सोशल मीडिया
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार तमन्ना भाटिया और विराट कोहली के खिलाफ चेन्नई के एक वकील ने मद्रास हाईकोर्ट में याचिका दायर की है। वकील ने अपनी याचिका में कहा है कि तमन्ना और विराट अपने विज्ञापन के जरिए ऑनलाइन सट्टेबाजी को बढ़ावा दे रहे हैं। साथी ही वकील ने कोर्ट से आग्रह किया है कि ऑनलाइन सट्टेबाजी पर प्रतिबंध लगाने के निर्देश जारी करने चाहिए, क्योंकि युवाओं को इसकी लत लग रही है।
 
विज्ञापन

3 of 5
विराट कोहली - फोटो : ट्विटर
याचिकाकर्ता वकील का कहना है कि ऑनलाइन सट्टेबाज कंपनी विराट कोहली और तमन्ना भाटिया जैसी हस्तियों का इस्तेमाल करके युवाओं को भटकाने की कोशिश कर रही हैं और इसलिए दोनों को गिरफ्तार करना चाहिए। वकील ने कोर्ट में यह याचिका उस घटना को संज्ञान में रखते हुए दायर कि है जिसमें एक युवा ने हाल ही में ऑनलाइन सट्टेबाजी में हारी हुई रकम नहीं चुकाने के कारण आत्महत्या कर ली थी।
 

4 of 5
विराट कोहली - फोटो : सोशल मीडिया
गौरतलब है कि भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान और बॉलीवुड अभिनेत्री तमन्ना भाटिया मोबाइल प्रीमियर लीग (एमपीएल) का विज्ञापन करते हैं। यह दोनों गेमिंग प्लेटफॉर्म के ब्रांड एम्बेसडर हैं। एमपीएल के इस समय तीन करोड़ 50 लाख से ज्यादा यूजर्स हो चुके हैं। इस प्लेटफॉर्म पर 40 से ज्यादा गेम्स हैं। आईपीएल से पहले एमपीएल के पास छह क्रिकेट गेम्स है, जिससे यूजर्स को ज्यादा विकल्प मिलते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
तमन्ना भाटिया - फोटो : इंस्टाग्राम
इस तरह के ऑनलाइन गेम्स के जरिए सट्टेबाजी को बहुत बढ़ावा मिल रहा है। आपको बता दें कि हाल ही में हैदराबाद के एक ग्रेजुएशन कर रहे छात्र ने ऑनलाइन सट्टेबाजी की वजह से अपने आप को खत्म कर लिया। दरअसल वह छात्र ऑनलाइन गेमिंग में 20 हजार रुपये गंवा बैठा था। इन रुपयों के जाने से वह डिप्रेशन में आ गया और उसने आत्महत्या कर ली।

पढ़ें: EXCLUSIVE: पाकिस्तानी धारावाहिकों का खुलकर इस्तकबाल, अशोक पंडित बोले, बैन करने का कोई कानून नहीं
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें