फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रिलीज से पहले सलमान खान की 'भारत' पर संकट के बादल, दिल्ली हाईकोर्ट में पहुंचा मामला

Thu, 30 May 2019 10:37 PM IST
anand anand एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
salman khan - फोटो : social media
बॉलीवुड के दबंग खान यानी सलमान खान की फिल्म 'भारत' पर रिलीज से पहले संकट के बादल मंडरा गए हैं। उनकी इस फिल्म के खिलाफ दिल्ली हाई कोर्ट में जनहित याचिका दायर की गई है। इस याचिका के अनुसार सलमान खान की फिल्म 'भारत' अनुच्छेद 3 (Emblems & Names Act) का उल्लंघन करती है। 
विज्ञापन

2 of 5
सलमान खान और दिशा पाटनी - फोटो : इंस्टाग्राम (dishapatani)
इस अनुच्छेद के तहत किसी भी देश के प्रतीक चिन्ह और नाम का इस्तेमाल किसी भी कमर्शियल उद्देश्य के लिए नहीं किया जा सकता है। हालांकि सेंसर बोर्ड ने सलमान की फिल्म 'भारत' को बिना किसी कट के U/A सर्टिफिकेट के साथ हरी झंड़ी दे दी है। ऐसे में रिलीज से पहले 'भारत' के खिलाफ जनहित याचिका दायर होना सलमान खान के लिए संकट पैदा कर सकता है। 
 
विज्ञापन

3 of 5
Salman Khan - फोटो : social media
वहीं बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान इन दिनों अपनी फिल्म 'भारत' को लेकर चर्चा में हैं। इस फिल्म में उनके साथ एक्ट्रेस कटरीना कैफ मुख्य भूमिका में नजर आएंगी। कटरीना से पहले 'भारत' फिल्म में प्रियंका चोपड़ा का नाम तय किया गया था लेकिन फिल्म की शूटिंग शुरू होने से चंद दिन पहले उन्होंने 'भारत' में काम करने से मना कर दिया था।
 

 

4 of 5
salman khan - फोटो : social media
इसके बाद मीडिया में इस तरह की खबरें आने लगीं कि सलमान खान की फिल्म छोड़ने का प्रियंका चोपड़ा को खामियाजा भुगतना पड़ सकता है। हालांकि प्रियंका चोपड़ा के 'भारत' छोड़े के बाद इस फिल्म में कटरीना कैफ की एंट्री हो गई। इन दिनों ये दोनों फिल्म का जोर-शोर से प्रमोशन कर रहे हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Salman Khan and Katrina Kaif - फोटो : twitter
आपको बता दें कि फिल्म 'भारत' का निर्देशन अली अब्बास जफर कर रहे हैं। फिल्म 'भारत' में सलमान खान, कटरीना कैफ के अलावा सुनील ग्रोवर, जैकी श्रॉफ और दिशा पाटनी जैसे कलाकार मुख्य भूमिका में हैं। ये फिल्म 5 जून को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।  
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें