हिंदी सिनेमाजगत में रहीम चाचा के नाम से जाने जाने वाले ए के हंगल की 26 अगस्त को डेथ एनिवर्सरी है। ए के हंगल बॉलीवुड के ऐसे एक्टर हैं जिन्होंने 50 साल की उम्र में सिनेमाजगत में डेब्यू किया था। इन्होंने 70 से 90 के दशक तक ज्यादातर फिल्मों में पिता या फिर एक्टर्स के करीबी रिश्तेदार का किरदार निभाया है। तो चलिए आपको ए के हंगल से जुड़े कुछ अनसुने किस्से बताते हैं।
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 8
A K Hangal
ए के हंगल का पूरा नाम अवतार किशन हंगल था। हालांकि ज्यादातर लोग उन्हें उनके शॉर्ट नाम यानी कि ए के हंगल के नाम से ही जानते हैं। इनका जन्म 1 फरवरी 1914 को हुआ था और यह मुख्य रूप से कश्मीरी पंडित थे जिन्होंने अपना ज्यादातर बचपन पेशावर में गुजारा था।
विज्ञापन
3 of 8
एके हंगल
ए के हंगल भारत को आजादी दिलाने के संघर्ष में शामिल थे। पिता के रिटायरमेंट के बाद ए के हंगल का पूरा परिवार पेशावर से कराची शिफ्ट हो गया था। तीन साल पाकिस्तान की जेल में रहने के बाद ए के हंगल साल 1949 में मुंबई लौट आए थे।
4 of 8
एके हंगल
ए के हंगल थियेटर ग्रुप आईपीटीए से भी जुड़े थे। जिसमें उनके साथ बलराज साहनी और कैफी आजमी भी थे। दिलचस्प बात यह है कि ए के हंगल ने अपने फिल्मी करियर की शुरुआत 50 साल की उम्र में की थी। ए के हंगल की पहली फिल्म बासु भट्टाचार्य की 'तीसरी कसम' थी जो कि साल 1966 में रिलीज हुई थी।
विज्ञापन
5 of 8
A K Hangal
70 से 90 के दशक तक ए के हंगल ने ज्यादातर फिल्मों में लीड रोल निभा रहे एक्टर के पिता या फिर करीबी रिश्तेदार का रोल निभाया है। ए के हंगल का निभाया गया रहीम चाचा का किरदार आज भी लोगों के दिलों में जिंदा है जिसमें उन्होंने मानों जान ही डाल दी थी।
विज्ञापन
6 of 8
एके हंगल
ए के हंगल ने कई फिल्मों में बेहतरीन अभिनय किया है। इन फिल्मों में नमक हराम, शौकीन, शोले, अवतार, अर्जुन, आंधी, तपस्या, कोरा कागज, बावर्ची, छुपा रुस्तम , चितचोर, बालिका वधू और गुड्डी शामिल हैं। इन्होंने अपने करियर में करीब 225 फिल्मों में काम किया था।
विज्ञापन
7 of 8
A K Hangal
हंगल ने अपना ज्यादातर जीवन अकेले ही व्यतीत किया। उनकी पत्नी का निधन हो था। उनका बेटा पास के ही फ्लैट में रहते थे। कहा जाता है कि हंगल के ड्राइंग रूम में इंटरनेशल राजनीति और नाटकों से जुड़ी हुई किताबों का नायाब कलेक्शन था। कहा जाता है कि शिव सेना प्रमुख बाल ठाकरे ने साल 1993 में ए के हंगल की फिल्मों पर बैन लगा दिया था। ऐसा इसलिए क्योंकि उन्हें हंगल का पाकिस्तान के नेशनल डे पर हिस्सा लेना पसंद नहीं था।
कई बेहतरीन फिल्मों में अपनी एक्टिंग का लोहा मनवाने वाले एके हंगल का निधन 98 साल की उम्र में 26 अगस्त 2012 को हुआ। आखिरी दिनों में उन्हें निजी जिंदगी में काफी आर्थिक दिक्कतों का सामना करना पड़ा था। कहा जाता है कि ए के हंगल के बेटे ने जब इलाज के लिए पैसे ना होने की बात बताई थी तो उस वक्त अमिताभ बच्चन ने उन्हें इलाज के लिए 20 लाख रुपये दिए थे। साथ ही करण जौहर समेत कई और हस्तियों ने आर्थिक रूप से मदद की।