फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जॉन अब्राहम के नाम से करवा चौथ मनाती थी ये फैन, बैडमिंटन की मदद से खोलती थी व्रत

Tue, 22 Oct 2019 10:59 PM IST
anand anand एंटरटेनमेंट डेस्क अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
john abraham - फोटो : social media
बीते मंगलवार को देशभर की सुहागिनों ने अपने पति के लिए करवा चौथ का व्रत रखा। ये व्रत पति की लंबी उम्र के लिए रखा जाता है। इस दिन पर बॉलीवुड अभिनेत्रियां भी बेहद खास अंदाज में नजर आईं। करवा चौथ के मौके पर किसी ने अपने घर पार्टी रखी तो किसी ने विदेश में पति के साथ व्रत खोला, लेकिन इस बीच अभिनेत्री जॉन अब्राहम की एक फैन को लेकर बड़ा खुलासा हुआ है। 
विज्ञापन

2 of 5
जॉन अब्राहम - फोटो : Twitter
दरअसल Megyn Kelly’s neck tendon नाम की ट्विटर हैंडल ने जॉन अब्राहम की फैन के प्रति उनकी दीवानगी जाहिर करते हुए एक लड़की कही बात बताई। Megyn Kelly’s neck tendon ने बताया कि जब वह बॉडिंग स्कूल में पढ़ती थी तो एक लड़की हर करवा चौथ जॉन अब्राहम के नाम का व्रत रखती थीं।  Megyn Kelly’s neck tendon ने अपने ट्विटर पर लिखा- मेरे पास करवा चौथ पर एक ऐसी लड़की की कहानी जो जॉन अब्राहम के लिए दीवानी थी। 



 
विज्ञापन

3 of 5
John Abraham - फोटो : file photo
अपने ट्वीट में Megyn Kelly’s neck tendon लिखा- वह लड़की करवा चौथ के दिन खाना नहीं खाती थी। यहां तक कि हमारे कड़े बोर्डिंग स्कूल में भी। वहां पर छलनी नहीं हुआ करती थी इसके लिए वह बैडमिंटन रैकेट का इस्तेमाल करती थी और अपना व्रत खोलती थी। Megyn Kelly’s neck tendon के इस ट्वीट पर अभिनेता जॉन अब्राहम ने भी प्रतिक्रिया दी है। 

4 of 5
John Abraham - फोटो : Social Media
जॉन अब्राहम ने Megyn Kelly’s neck tendon के ट्वीट पर लिखा- 'यह मेरी पसंदीदा कहानी भी है ... मुझे लगता है कि मैं उसका खाना खा रहा हूँ!' सोशल मीडिया यूजर्स जॉन अब्राहम के इस ट्वीट पर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। बात करें बॉलीवुड अभिनेत्रियों के करवा चौथ के जश्न की तो सभी अभिनेत्रियों बेहद खास ड्रेस में नजर आईं। इतना ही नहीं अभिनेता अनिल कपूर की पत्नी सुनीता कपूर ने करवा चौथ पर खास पार्टी रखी जिसमें शिल्पा शेट्टी, मीरा राजपूत, रवीना टंडन और पद्मिनी कोल्हापुरी समेत कई सितारे शामिल हुईं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
john abraham - फोटो : file photo
इसके अलावा कई बॉलीवुड सितारों ने भी सोशल मीडिया पर अपनी तस्वीरें साझा करते हुए करवा चौथ की बधाई दी। अभिनेत्री श्रिया सरन ने इंस्टाग्राम पर पति के साथ तस्वीर साझा करते हुए फैंस को करवा चौथ की बधाई दी। श्रिया सरन ने अपना करवा चौथ बार्सिलोना में बनाया। वहीं अभिनेता अनिल कपूर ने अपना एक वीडियो साझा करते हुए करवा चौथ की शुभकानाएं दीं। 

पढ़ें: PHOTO: शिल्पा शेट्टी से लेकर रवीना तक, सभी ने खोला व्रत, इस अभिनेत्री ने तो विदेश में मनाया करवा चौथ
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें