फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोजाना बर्गर खाने से इस शख्स को मुफ्त में मिली 13 लाख की कार, जानिए कैसे हुआ चमत्कार

Mon, 07 May 2018 07:58 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 2
क्या अपने किसी के बारे ऐसा सुना है कि वह किसी चीज का रोजाना सेवन करने या खरीदने से लाखों पूरे की लग्जरी कार या फिर कोई बड़ा ईनाम जीत चुका है। अगर आप सोच रहे हैं कि ऐसा लकी ड्रा द्वारा मुमकिन है तो यह बात हम भी अच्छे से जानते हैं कि लकी ड्रा में कितने रुपए तक जीत सकते हैं, लेकिन 19 साल के स्टेफेन लेयी के साथ कुछ ऐसा हुआ जिसे जानकर आप भी हैरान रह जाएंगे। 

अंग्रेजी अखबार द सन की खबरों के अनुसार स्टेफेन लेयी ने मैकडॉनल्ड्स का रोजाना बर्गर खाने से 13 लाख 56 हजार रुपए की मिनी कूपर कार जीत ली हैै। मीडिया से बात करते हुए स्टेफेन लेयी ने बताया-  'मुझे उस समय अपने कानों पर विश्वास नहीं हुआ जब मुझे पता चला कि मैंने ब्रांड न्यू मिनी कूपर कार जीत ली है।' स्टेफेन ने बताया कि वह मैकडॉनल्ड्स का रेगुलर कस्टमर है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

2 of 2
अपनी बातों को विस्तार से बताते हुए स्टेफेन लेयी ने कहा कि यह कार उसे मैकडॉनल्ड्स की एकधिकार प्रतियोगिता के अंतर्गत जीती है। उसने कहा- 'मैं रोजाना की तरह मैकडॉनल्ड्स में चाय के साथ अपने लिए चिकन बर्गर लेने के लिए पहुंचा। वहां जाकर मुझे पता बताया बताया जा कि मैंने मिनी कूपर कार जीती है, मुझे इस बात पर जरा ही विश्वास नहीं हुआ, लेकिन जब मैंने कंपनी की वेबसाइट पर जा कर देखा तो मैं हैरान रह गया।' स्टेफेन लेयी ने जीती हुई मिनी कूपर कार के साथ अपनी फोटो सोशल मीडिया पर भी शेयर की है। उसको मिले इस ईनाम को देखकर अब हर कोई हैरान है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें