जहां हर कोई अपने करीबी दोस्त या फिर रिश्तेदार की शादी की तैयारियों में बिजी है इस बीच छत्तीसगढ़ में एक ऐसी शादी हुई जिसकी धूम ने सुर्खियां बटोर ली। यह शादी पूरे रीति रिवाज और शान शौकत से हुई। ऐसे में आप यह सोच रहे होंगे कि आखिर शादी में ऐसा क्या हुआ जिसकी वजह से यह शादी अनोखी शादियों में शुमार हो गई । तो चलिए इसके बारे में आगे बताते है जिसे जानने के बाद आप यकीनन हैरान रह जाएंगे।
विज्ञापन
2 of 4
Hen Marriage
ढोल नगाड़ों के साथ इस शादी में गांव के सभी लोग शामिल हुए यहां तक कि जमकर डांस भी हुआ। यह अनूठी शादी छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा के हीरानगर इलाके में हुई। इस शादी की खास बात इसके दूल्हा-दुल्हन थे जो कोई इंसान नहीं बल्कि जानवर थे।
विज्ञापन
3 of 4
marriage
यह अनोखी शादी 'कालिया' और 'सुंदरी' नाम के एक मुर्गा और मुर्गी की थी। जिसमें शादी के लिए ठीक वैसे ही इंतजाम किए गए थे जैसे कि एक साधारण शादी में किए जाते हैं। यहां तक कि लोगों को इस शादी का इनविटेशन कार्ड भी दिया गया।
इस शादी के पीछे की वजह भी खास थी। स्थानीय निवासियों का कहना है कि इस प्रजाति के बारे में लोगों को जागरूक करने के लिए ही यह सारा आयोजन किया गया। यह मुर्गा और मुर्गी कड़कनाथ प्रजाति के हैं। जिन्हें शादी के लिए लाल चुनरी से सजाया गया था।