फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कई घंटों तक लाइन में खड़ी रहीं 90 के दशक की ये मशहूर अभिनेत्री, किसी ने पहचाना तक नहीं

Thu, 09 Jan 2020 12:16 PM IST
शिप्रा सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
Meenakshi Seshadri - फोटो : twitter
मीनाक्षी शेषाद्रि (Meenakshi Seshadri) 90 के दशक की सुपरहिट अभिनेत्रियों में से एक हैं। अपनी अदाकारी और खूबसूरती के बल पर उन्होंने खूब नाम कमाया लेकिन इतनी ऊंचाईयों तक पहुंचने के बाद मीनाक्षी ने अचानक सिनेमाजगत को अलविदा कह दिया। हालांकि वह सोशल मीडिया पर सक्रिय रहती हैं। इस बीच अभिनेत्री ने ट्वीट किया किया है जो चर्चा में बना हुआ है।
विज्ञापन

2 of 5
Meenakshi Seshadri - फोटो : twitter
इस पोस्ट के साथ अभिनेत्री ने एक तस्वीर साझा की है। तस्वीर में अभिनेत्री ड्राइविंग लाइसेंस रिन्यू करवाने के लिए लाइन में खड़ी हुई हैं। अभिनेत्री ने लिखा- 'मैं आठ घंटे से लाइन में खड़ी हुई हूं लेकिन किसी ने मुझे पहचाना तक नहीं। यह अमेरिका है।' इससे पहले अभिनेत्री ने एक और तस्वीर शेयर की थी। यह तस्वीर ड्राइविंग लाइसेन्स रिन्यू ऑफिस के अंदर की है। इसमें मीनाक्षी बैठी हुई हैं और अपने नंबर आने का इंतजार कर रही हैं। इसे शेयर करते हुए लिखा था- 'छह घंटे से इंतजार कर रही हूं।' इन तस्वीरों में बेशक मीनाक्षी शेषाद्रि को पहचानना मुश्किल है।' 
 
 
विज्ञापन

3 of 5
मीनाक्षी शेषाद्रि - फोटो : file photo
मीनाक्षी के लुक में समय के साथ काफी बदलाव आ गया है जो कि तस्वीर में साफ नजर भी आ रहा है। मीनाक्षी ने 1995 में इन्वेस्टमेंट बैंकर हरीश मैसूर से शादी कर ली थी। शादी के बाद अमेरिका के प्लानो (टेक्सास) में जाकर बस गईं। दोनों ने न्यूयॉर्क में रजिस्टर्ड मैरिज की। इनके तीन बच्चे हैं एक बेटी और दो बेटे।

4 of 5
meenakshi seshadri - फोटो : social media
अभिनेत्री ने फिल्मी सफर की बात करें तो इन्होंने 17 साल की उम्र में साल 1981 में मिस इंडिया का खिताब अपने नाम किया। मिस इंडिया का खिताब जीतने के तीन साल बाद ही उन्होंने बॉलीवुड में डेब्यू किया। उनकी पहली फिल्म 'पेंटर बाबू' थी। मीनाक्षी शेषाद्रि को सभी ने फिल्म 'हीरो' से नोटिस किया। यह फिल्म ब्लॉकबस्टर रही। फिल्म में उनके साथ जैकी श्रॉफ थे। इसके अलावा मीनाक्षी शेषाद्रि ने 'दामिनी' फिल्म से सभी को अपने अभिनय का कायल बना दिया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
मीनाक्षी शेषाद्रि - फोटो : file photo
मीनाक्षी शेषाद्रि ने अपने करियर में 'मेरी जंग', 'घायल', 'घातक', 'शहंशाह', 'घर हो तो ऐसा' और 'तूफान' जैसी कई सुपरहिट फिल्में दी। सभी फिल्मों में वह गजब की खूबसूरत लगीं। शादी के बाद मीनाक्षी ने सिनेमाजगत से दूरी बना ली लेकिन डांस से खुद को जोड़े रखा। टेक्सास में मीनाक्षी अपना डांस स्कूल 'चैरिश डांस स्कूल' चलाती हैं।

दीपिका के JNU पहुंचते ही 'छपाक' का हो रहा विरोध, समर्थन में उतरा बॉलीवुड जानें किसने क्या किए ट्वीट
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें