फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इस महीने बॉक्स ऑफिस पर 9 फिल्मों में होगी भिड़ंत, जानिए क्या होगा फैसला

Thu, 02 Aug 2018 04:36 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
mulk
बॉलीवुड के ज्यादातर निर्माता निर्देशक बॉक्स ऑफिस पर किसी दूसरी फिल्म से क्लैश करने से बचते हैं ताकि उनके फिल्म के कारोबर पर इसका असर न पड़े। ऐसी सोच के बावजूद अगस्त 2018 में एकसाथ कई फिल्में रिलीज होने वाली हैं। आपको बता दें कि इस महीने कई फिल्में एक दूसरे से बॉक्स ऑफिस पर भिड़ने वाली हैं। इस महीने बॉक्स ऑफिस पर एक-दो नहीं बल्कि 9 फिल्में आपस में क्लैश होंगी और इसमें कौन-सी फिल्में बाजी मारेंगी ये देखना काफी दिलचस्प होगा। हालांकि ऐसा होने से मेकर्स अपनी फिल्मों के बिजनेस को लेकर चिंतित होंगे। आइए आपको बताते हैं कौन सी हैं वो 9 फिल्में जो इस अगस्त के महीने में रिलीज हो रही है।
विज्ञापन

2 of 4
03 अगस्त 2018- ‘मुल्क’, ‘कारवां’ और ‘फन्ने खां’
इस शुक्रवार यानि 03 अगस्त 2018 को तीन फिल्में एक साथ रिलीज हो रही हैं जिनमें ‘मुल्क’, ‘कारवां’ और ‘फन्ने खां’ का नाम शामिल है। हालांकि चर्चा में फिल्म ‘मुल्क’ और ‘फन्ने खां’ज्यादा है। दोनों फिल्मों का प्रमोशन जोरो से चल रहा है। वहीं फिल्म कारवां में इरफान खान नजर आने वाले हैं। इरफान अपने कैंसर का इलाज करवाने के लिए विदेश गए हुए हैं। ऐसे में वह अपनी फिल्म का प्रमोशन नहीं कर पाए और इसका असर उनकी फिल्म पर पड़ सकता है।  इसका खामियाजा फिल्म को बॉक्स ऑफिस पर भुगतना पड़ सकता है।
विज्ञापन

3 of 4
15 अगस्त 2018 : ‘सत्यमेव जयते’ और ‘गोल्ड’
15 अगस्त 2018 नेशनल हॉली डे है और देशभक्ति से जुड़ी ज्यादातर फिल्में इस दिन रिलीज होती हैं। इस साल 15 अगस्त पर अक्षय कुमार-मौनी रॉय की फिल्म‘गोल्ड’ और जॉन अब्राहम की फिल्म‘सत्यमेव जयते’ रिलीज होगी। फिल्म गोल्ड की कहानी स्वतंत्रता के बाद 1948 में भारत के हॉकी में जीते गए पहले ओलंपिक गोल्ड मेडल पर आधारित है। वहीं, सत्यमेव जयते सस्पेंस ड्रामा थ्रिलर फिल्म है जो कि देश में फैले भ्रष्टाचार को दिखाती है। 
 
विज्ञापन

4 of 4
31 अगस्त 2018: ‘यमला पगला दीवाना फिर से', ‘स्त्री’,‘अंधाधुंध’ और ‘राजमा चावल’
31 अगस्त को एक ही दिन में ही 4 फिल्में रिलीज हो रही हैं जिसमें ‘यमला पगला दीवाना फिर से', ‘स्त्री’,‘अंधाधुंध’ और ‘राजमा चावल’शामिल हैं। श्रद्धा कपूर -राजकुमार राव पहली बार एक साथ हॉरर कॉमेडी फिल्म ‘स्त्री’ में दिखाई देंगे। आयुष्मान खुराना, राधिका आप्टे और तब्बू स्टारर फिल्म ‘अंधाधुंध’ भी इसी दिन रिलीज हो रही है। हालांकि अब तक इस फिल्म के बारे में कोई खास चर्चा नहीं हुई है। ऋषि कपूर की फिल्म ‘राजमा चावल’ पिता और बेटे के रिश्ते पर आधारित है। अब देखना ये होगा कि कैन सी फिल्म क्या कमाल दिखाती है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें