सलमान खान बॉलीवुड के सबसे मशहूर और सफल अभिनेताओं में शामिल हैं। उनकी फिल्मों ने कमाई के बहुत से रिकॉर्ड अपने नाम किए हैं। इस सबके बावजूद सलमान फिल्मों से ज्यादा अपनी निजी जिंदगी को लेकर ही चर्चा में रहते हैं। दूसरे तमाम मामलों के अलावा सलमान की जिंदगी में आने वाली लड़कियों को लेकर भी उनको बहुत सुर्खियां मिलती हैं। लूलिया से उनकी शादी की खबरें इन दिनों चारों तरफ हैं। 50 साल के हो चुके सलमान कुंवारें हैं, वहीं खान तिकड़ी के दूसरे खान (आमिर और शाहरुख) के बच्चों की बॉलीवुड में एंट्री की खबरें आ रही हैं। सलमान के भी आज शाहरुख और आमिर की तरह जवान बच्चे होते अगर उनकी जिदंगी में वो एक दिन ना आता।
विज्ञापन
2 of 9
शाहरुख खान जब कॉलेज में पढ़ते थे, तभी गौरी से उन्हें इश्क हो गया और आमिर भी अपने टीनएज के दिनों में ही पड़ोस में रहने वाली रीना को दिल दे बैठे थे। दोनों ने करियर के शुरुआती दिनों में ही शादी भी कर ली। कुछ इसी तरह सलमान को भी प्यार हुआ था, जब वो कॉलेज जाया करते थे। उनकी बिल्डिंग के पास ही एक लड़की रहती थी। सलमान उसे चाहने लगी और वो सलमान को।
विज्ञापन
3 of 9
ये लड़की थी शाहीन। शाहीन और सलमान के घर बांद्रा में पास-पास ही थे। दोनों हमउम्र कब एक-दूसरे को दिल दे बैठे, पता ही नहीं चला। शाहिन एक्टर जावेद जाफरी के भाई हामिद जाफरी की बेटी हैं। सलमान शाहीन के घर जाने का कोई ना कोई बहाना ढूंढ़ते रहते। कई बार तो वो दूध और ब्रेड तक लेकर शाहीन के यहां पहुंच जाते। 80 के दशक की बाते हैं, जब सलमान फिल्मों में नहीं आए थे। दोनों के परिवार भी इस बात को जान गए थे कि सलमान और शाहीन एक-दूसरे को चाहने लगे हैं।
4 of 9
सलमान और शाहीन दोनों के परिवारों को लगता था कि ये तो एक-दूसरे के लिए ही बने हैं, तो फिर टोकना कैसा? दोनों शादी करना चाहते थे लेकिन करियर की भी तो फिक्र थी, इसलिए तय हुआ कि सलमान को फिल्मों में जाना है तो पहले उनका करियर जम जाए तब दोनों की शादी कर दी जाएगी। शाहीन भी सलमान की कामयाबी की खूब दुआएं मांगा करतीं।
विज्ञापन
5 of 9
आखिर सलमान को फिल्म मिल गई लेकिन ना फिल्म चली और ना किसी ने सलमान को नोटिस किया। ये फिल्म थी 'बीवी हो तो ऐसी'। फिल्म में सलमान का एक छोटा सा रोल था। तभी बड़जात्या परिवार ने एक फिल्म के लिए नए चेहके की तलाश शुरु की। ऑडिशन देने सलमान खान भी पहुंचे और उनके साथ उस वक्त के कई इच्छुक युवा भी पहुंचे।
विज्ञापन
6 of 9
ये फिल्म थी 'मैंने प्यार किया'। बड़जात्या कैंप में लंबे वक्त तक ऑडिशन चले। सलमान खान पसंद तो आए लेकिन उनसे ज्यादा पसंद किए गए फराज खान। फराज का नाम प्रेम के रोल के लिए तय हो गया और सलमान को लगा कि अभी और इंतजार करना है। वहीं शाहीन के साथ उनकी करीबी बढ़ती ही जा रही थी।
विज्ञापन
7 of 9
बड़जात्या कैंप फराज को 'मैंने प्यार किया' के लिए साइन करता इससे पहले ही वो बीमार हो गए और सलमान को फिल्म के लिए बुलावा आ गया। वो दिन, जब सलमान ने 'मैंने प्यार किया' साइन की, उनके करियर के लिए यादगार है, लेकिन शायद उनकी मुहब्बत के लिए नहीं।
8 of 9
सलमान खान 'मैंने प्यार किया' के बाद रातोंरात स्टार बन गए। सलमान के करीबियों को लगता था कि अब वो जल्दी ही शाहीन के साथ शादी कर लेंगे लेकिन अब सलमान स्टार बन गए थे। पार्टियों में जाने लगे थे और फिर एक दिन शाहीन ने खबर पढ़ी कि सलमान जिस लड़की के प्यार में हैं उसका नाम है संगीता बिजलानी।
जब सलमान का नाम दूसरी लड़कियों से जुड़ने लगा तो शाहीन ने खुद को उनसे दूर कर लिया। शाहीन ने शादी कर ली और सलमान के हर बरस मुहब्बत और ब्रेकअप की खबरें आने का दौर जारी है। आज जब शाहरुख और आमिर के बच्चों की बॉलीवुड में एंट्री की बातें सुनने को मिलती हैं तो फिल्मी गलियारों में ये सुनने को मिल ही जाता है कि अगर उस दिन फराज खान बीमार ना होते और सलमान को मैंने प्यार किया ना मिलती तो शायद उनकी निजी जिंदगी की कहानी कुछ और होती। खैर, ये होता तो ऐसा होता, वो होता तो कैसा होता? इससे भला क्या हासिल ये तो हवाई घोड़े दौड़ाने जैसा है। हम तो यही कहते हैं कि सलमान अब जल्दी से शादी करें और घर बसाएं।