83 फिल्म पोस्टर
- फोटो : अमर उजाला मुंबई
83 के फ्लॉप होने के क्या रहे कारण-
अगर बात फिल्म '83' की करें तो फिल्म को बनाने से लेकर उसके प्रमोशन तक खूब मेहनत की गई थी। जिसके चलते इस फिल्म से मेकर्स को बहुत उम्मीद थी, लेकिन कोरोना के चलते एक बार फिर से लोगों में डर का माहौल बन गया है। सरकार और प्रशासन की तरफ से भी पाबंदियां लगना शुरु हो गई हैं। इसका असर फिल्मों पर भी पड़ रहा है ऐसे में दर्शकों ने सिनेमा घरों की तरफ रुख करना भी कम कर दिया है और इसका खामियाजा '83' को भुगतना पड़ रहा है। इसके अलावा इस फिल्म से पहले स्पाइडर मैनः नो वे होम और अर्जुन अल्लू की पुष्पा सिनेमा घरों में मौजूद हैं। इन दोनों ही फिल्मों को लेकर दर्शकों में खासा क्रेज है, जिसके चलते भी फिल्म '83' के लिए मुश्किलें खड़ी हो गईं।