फिल्म 800 का फर्स्ट लुक
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
फिल्म के निर्देशन की जिम्मेदारी एमएस श्रीपति को सौंपी गई है। फिल्म की शूटिंग के लिए श्रीलंका, यूके, ऑस्ट्रेलिया और भारत में लोकेशन देखी गई हैं और इसकी शूटिंग अगले साल की शुरुआत से ही शुरू हो जाएगी। इस फिल्म के अगले साल के अंत तक सिनेमाघरों में रिलीज होने की संभावना है। फिल्म मूल रूप से तमिल में बनेगी लेकिन इसके बाद इसे दक्षिण भारत की दूसरी भाषाओं जैसे; मलयालम, कन्नड़ और तेलुगु में भी डब किया जाएगा। इसके अलावा हिंदी, बंगाली और सिंहली भाषा में भी यह फिल्म डब होगी। मुरली को विश्व टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा 800 विकेट लेने का कीर्तिमान हासिल है। निर्माताओं ने इसलिए इस फिल्म का नाम भी '800' ही रखा है।