फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इस साल रिलीज होंगी स्पोर्ट्स पर बनी ये 8 फिल्में, साउथ का ये सुपरस्टार भी बनेगा फुटबॉलर

Thu, 28 Feb 2019 06:29 AM IST
Priyesh Mishra एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 9
tollywood
साउथ सिनेमा भी अब बायोपिक और स्पोर्ट्स फिल्मों पर ध्यान दे रहा है। बॉलीवुड में इस वक्त बायोपिक और रीमेक फिल्मों पर काम किया जा रहा है। ऐसे में साउथ सिनेमा इस साल के लिए आठ खेल पर आधारित फिल्में रिलीज करने जा रहा है। जिसमें हॉकी से लेकर फुटबॉल खेल पर बनी फिल्में शामिल होंगी। खास बात यह है कि सुपरस्टार विजय को छोड़कर बाकी फिल्मों में नये-नये अभिनेताओं को देखा जाएगा। तो आइए बात करते हैं इन आठ फिल्मों की...

 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 9
tollywood
इस कड़ी में सबसे पहले बात करेंगे तमिल सुपरस्टार विजय की। गौरतलब है कि विजय ने फिल्म निर्देशक एटली के साथ मिलकर फिल्म थालापट्टी 63 पर काम कर रहे हैं। फिल्म फुटबॉल खेल पर आधारित होगी जिसमें विजय नॉर्थ चैन्नई के एक फुटबॉलर माइकल की भूमिका में नजर आएंगे। फिल्म इसी साल बनकर तैयार होगी और रिलीज भी। 

 
विज्ञापन

3 of 9
tollywood
फुटबॉल पर आधारित एक और साउथ फिल्म चैंपियन रिलीज होगी। फिल्म का निर्देशन सुसीनथिरन कर रहे हैं। इससे पहले वह खेल पर आधारित फिल्में वेनिला कबड्डी कूजू और जीवा का निर्देशन कर चुके हैं। 


 

4 of 9
tollywood
वहीं, खेल पर आधारित तीसरी फिल्म केनेडी क्लब होगी। यह एक तमिल फिल्म होगी। फिल्म महिला कबड्डी प्लेयर्स पर आधारित है। इस फिल्म को भी सुसीनथिरन  ही डायरेक्टर करेंगे। 

 
विज्ञापन

5 of 9
tollywood
वहीं, तमिल स्पोर्ट फिल्म वेनिला कबड्डी कूजू के पार्ट 2 पर भी काम हो रहा है। इस फिल्म का स्क्रीनप्ले सुसीनथिरन  ने ही लिखा है। फिल्म इसी साल रिलीज होगी। 

 
विज्ञापन

6 of 9
tollywood
खेल पर आधारित एक और फिल्म बॉक्सर का भी निर्देशन किया जा रहा है। फिल्म में  अभिनेता अर्जुन विजय और अभिनेत्री रितिका सिंह मुख्य भूमिकाओं में नजर आएंगे। 

 
विज्ञापन

7 of 9
tollywood
वहीं, राष्ट्रीय खेल हॉकी पर आधारित फिल्म नाप्टे थुनाए भी इस साल साउथ सिनेमा में रिलीज होगी। फिल्म में हिप हॉप स्टार तमीजा आधी एक हॉकी प्लेयर की भूमिका में होंगे। 

 

8 of 9
tollywood
फुटबॉल पर आधारित तीसरी फिल्म जादा भी इस साल बनकर सिनेमाघरों में पहुंचेगी। फिल्म में काथिर एक फुटबॉल खिलाड़ी के किरदार में होंगे। 

 
विज्ञापन

9 of 9
tollywood
आखिर में क्रिकेट पर भी एक फिल्म जर्सी रिलीज होगी। फिल्म का निर्देशन गौतम टिन्नोरी  कर रहे हैं एक तेलुगू स्पोर्ट्स ड्रा्मा फिल्म होगी। फिल्म में अभिनेता नानी एक क्रिकेटर का किरदार निभाते नजर आएंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें