आज यानि दो जून को बॉलीवुड में एक या दो नहीं बल्कि 7 फिल्में रिलीज हुई हैं। हालांकि इनमें से एक प्रियंका चोपड़ा की हॉलीवुड फिल्म 'बेवॉच' है जो फिलीपींस में तो रिलीज हो चुकी है लेकिन भारत में आज रिलीज हुई है। इसके अलावा हॉलीवुड की भी कई बड़ी फिल्में आज आई हैं। आइए आगे की स्लाइड्स में देखते हैं कि किस तरह आप अपने वीकएंड को स्पेशल बना सकते हैं।
विज्ञापन
2 of 8
आज मनीषा कोइराला की फिल्म 'डियर माया' रिलीज हुई है। इस फिल्म को सुनेना भटनागर ने डायरेक्ट किया है।
विज्ञापन
3 of 8
'स्वीटी वेड्स एनआरआई' आज बड़े पर्दे पर आ चुकी है। ये एक रोमांस कॉमेडी फिल्म है जिसे हसनैन हैदराबादवाला ने रिलीज किया है।
4 of 8
'अ डेथ इन द गंज' को कोंकणा सेन शर्मा ने डायरेक्ट किया है जिसमें आपको कल्कि कोचलीन की एक्टिंग देखने को मिलेगी।
विज्ञापन
5 of 8
प्रियंका चोपड़ा की हॉलीवुड फिल्म 'बेवॉच' भी रिलीज हो रही है जो फिलीपींस में पहले ही रिलीज हो चुकी है। इसमें उनके साथ ड्वेन जॉनसन दिखाई देंगे।
विज्ञापन
6 of 8
हुमा कुरैशी और साकिब सलीम स्टारर फिल्म 'दोबारा' भी रिलीज हो गई है। ये एक हॉरर फिल्म है।
विज्ञापन
7 of 8
एनिमेटेड फिल्म 'हनुमान द दमदार' भी रिलीज हो रही है। इसमें सलमान खान की आवाज हनुमान के किरदार में सुनने को मिलेगी। ये फिल्म अभी काफी दिलचल्प होने वाली है।